फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lift constructed in private land

निजी जमीन पर बनेगी बैम्लोई-केएनएच लिफ्ट

Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lift constructed in private land
जमीन अधिग्रहण के लिए मांगी मंजूरी, लोनिवि ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

क्रॉसर
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचना होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर बैम्लोई चौक से कमला नेहरू अस्पताल के लिए बनने वाली लिफ्ट को निजी जमीन का अधिग्रहण करने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली है। अधिग्रहण के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन से मंजूरी मांगी है।
लोनिवि ने इसका प्रस्ताव बनाकर भी स्मार्ट सिटी को भेज दिया है। आचार संहिता के बाद इस पर मंजूरी आ सकती है। जमीन अधिग्रहण करने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन से मौखिक तौर पर चर्चा की है जिसमें इसे जल्द मंजूरी मिलने के संकेत मिले हैं। बैम्लोई के पास जिस जगह को लिफ्ट निर्माण के लिए चिन्हित किया है, वह कोर और ग्रीन एरिया में है। इसमें कुछ सरकारी जमीन है जबकि कुछ हिस्सा निजी जमीन है। एनजीटी के निर्देश के अनुसार इस जोन में निजी निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भूमि मालिक खुद यहां कोई निर्माण नहीं कर सकता। ऐसे में उसकी जमीन अभी बेकार पड़ी है।
विज्ञापन

लिफ्ट प्रोजेक्ट के लिए यह जमीन इस्तेमाल की जाएगी। इसके एवज में उसे नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से मंजूरी मिलने के बाद भूमि मालिक से अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो सकता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रबंधन को इस बारे में प्रस्ताव भेजा है। जमीन अधिग्रहण की मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों महिलाओं को होगा फायदा
कमला नेहरू अस्पताल प्रदेश का एकमात्र महिला एवं शिशु अस्पताल है जहां रोजाना हजारों महिलाएं उपचार और चेकअप के लिए आती हैं। महिलाएं बस से अस्पताल आती हैं, उन्हें सर्कुलर रोड पर टिंबर हाउस से लेकर अस्पताल तक की करीब 150 मीटर की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। ऐसे में इन्हें सुविधा देने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। यह लिफ्ट बैम्लोई चौक के पास बनेगी। महिलाएं इस स्टॉपेज पर बस से उतरने के बाद लिफ्ट से सीधे अस्पताल परिसर में पहुंच जाएंगी। स्मार्ट सिटी मिशन से इस प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी होगा। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करेगा।

सर्कुलर रोड पर शुरू
हुआ पैचवर्क का काम
शिमला। सर्कुलर रोड पर लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क कर गड्ढे भरने और सड़क की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को टिंबर हाउस, टॉलैंड एरिया में सड़क की टारिंग की गई। इन जगहों पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़क चौड़ी करने का काम भी चल रहा है जिसके चलते सर्कुलर रोड पर गड्ढे पड़ गए थे। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि दिवाली तक शहर की सभी अहम सड़कों पर पैचवर्क पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed