{"_id":"6570602fe3af5e8c6d07c581","slug":"lieutenant-general-ajay-kumar-singh-visited-badrika-ashram-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने किया बद्रिका आश्रम का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने किया बद्रिका आश्रम का दौरा
Wed, 06 Dec 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:17 PM IST
सार
भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने नेतृत्व, समर्पण और वीरता के उच्चतम मानकों का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह को श्री बद्रिका आश्रम के संस्थापक ओम स्वामी ने किया सम्मानित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया, इस दौरान उनके साथ 10 सेना के जवान भी मौजूद रहे। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने नेतृत्व, समर्पण और वीरता के उच्चतम मानकों का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
11वीं गोरखा राइफल्स की 7वीं बटालियन में 1984 को कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपने चार दशक के विशिष्ट कॅरिअर में राष्ट्र की रक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता का लगातार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने दिनभर आश्रम का भ्रमण किया और इसकी सराहना भी की। आश्रम के संस्थापक ओम स्वामी ने इस मौके पर उनको सम्मानित भी किया।
विज्ञापन