{"_id":"625fbd6aeab0cb225b0361c2","slug":"leopard-killed-after-being-hit-by-truck-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत, चालक मौके से फरार
Wed, 20 Apr 2022 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:30 PM IST
सार
हरियाणा नंबर के ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
तेंदुए की मौके पर मौत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद सिरमौर के देहरादून-पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार रात करोंदावाली घाटी नजदीक सुखचैनपुर के पास पेश आई।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक टाटा-407 हरियाणा नंबर के ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज करके मृतक तेंदुए को आगामी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द किया है। मामले की जांच जारी है। वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन