फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard enters bathroom; woman shuts door from outside and latches it—video goes viral.

Himachal: बाथरूम में घुसा तेंदुआ, महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर लगाई कुंडी, वीडियो वायरल

Fri, 03 Jul 2026 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कसौली(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कसौली(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

 सोलन जिले के कसौली गांव में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ मकान में बने बाथरूम में घुस गया।

विज्ञापन
Leopard enters bathroom; woman shuts door from outside and latches it—video goes viral.
बाथरूम में घुसा तेंदुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली गांव में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ मकान में बने बाथरूम में घुस गया। तेंदुए की दस्तक से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, घर की एक महिला सदस्य ने मुस्तैदी और साहस दिखाते हुए तेंदुए को बाथरूम में बंद कर दिया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के जब परिवार की एक महिला सदस्य बाथरूम का उपयोग करने गईं, तो उन्हें अंदर से किसी जंगली जानवर के गुर्राने की तेज आवाज सुनाई दी। महिला ने घबराने के बजाय गजब का हौसला दिखाया और तुरंत बाथरूम का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया। बाद में जब परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे, तो पता चला कि अंदर तेंदुआ कैद है। अगर महिला जरा सी भी लापरवाही बरतती तो तेंदुआ हमला कर सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में तेंदुआ होने की खबर आग की तरह फैली और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग के रेंज अधिकारी परवाणू बीडी चौहान ने बताया कि टूटीकंडी से डॉ. वनीता शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई थी। टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बेहोश किया और उसे अपने साथ शिमला ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed