फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LED bulb distribution to citizens of himachal pradesh by electricity board.

एलईडी बल्ब: इस तरह उठाएं सरकार की इस योजना का लाभ

Sat, 08 Aug 2015 10:28 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
LED bulb distribution to citizens of himachal pradesh by electricity board.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिजली बोर्ड की ऊर्जा दक्षता बचाने की योजना का शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत प्रत्येक घरेलू उपभोक्ताओं को पांच एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। तीन बल्ब किस्त पर जबकि दो बल्ब नकद भुगतान पर मिलेंगे। किस्त पर मिलने वाले हर बल्ब की कीमत 105 रुपये तय की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को किस्त पर तीन बल्ब 315 रुपये में मिलेंगे।

विज्ञापन


प्रति माह आने वाले बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 31.50 रुपये चुकाने होंगे। एक बल्ब की किस्त 10.50 रुपये तय की गई है। दस महीने तक आने वाले बिजली बिल में किस्त चुकानी पड़ेगी। नकद भुगतान पर दो बल्ब प्रति बल्ब 100 रुपये के हिसाब से मिलेंगे। उधर, कामर्शियल उपभोक्ताओं को दस एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। तीन बल्ब किस्त पर मिलेंगे जबकि सात बल्ब नकद भुगतान पर मिलेंगे।
विज्ञापन


इन उपभोक्ताओं को भी किस्त पर बल्ब की कीमत प्रति बल्ब 105 रुपये चुकानी होगी। इन्हें भी प्रति माह प्रति बल्ब के हिसाब से 10.50 रुपये चुकाने होंगे। नकद भुगतान पर इन्हें सात एलईडी बल्ब 700 रुपये में मिलेंगे। बाजार में एलईडी बल्ब की कीमत 450 से लेकर 500 रुपये के बीच है। ऊर्जा संरक्षण के लिए राज्य सरकार सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को बल्ब मुहैया करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल तक बल्ब बदलने की निशुल्क वारंटी

LED bulb distribution to citizens of himachal pradesh by electricity board.

तीन साल तक बल्ब बदलने की निशुल्क वारंटी भी दी गई है। इस अवसर पर ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्युत एसकेबीएस नेगी, प्रबंध निदेशक बिजली बोर्ड पीसी नेगी, निदेशक परिचालक जेपी. काल्टा, कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क और वितरण कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार के ऊर्जा संरक्षण की पहल का एक अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कुछ पात्र विद्युत उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब भी दिए। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने बताया है कि इस योजना को शिमला शहर में शुरू कर दिया गया है। सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से योजना को लागू किया जाएगा। इससे लगभग 22 लाख विद्युत उपभोक्ताआें को लाभ होगा। 1.25 करोड़ एलईडी बल्बों का आवंटन किया जाएगा।

ऐसे आप ले सकते हैं एलईडी बल्ब

LED bulb distribution to citizens of himachal pradesh by electricity board.

एलईडी बल्ब का आवंटन निजी कंपनी करेगी। इसके लिए प्रदेश भर में जगह विशेष काउंटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा उपभोक्ता बिजली बोर्ड के स्थानीय दफ्तरों से भी बल्ब ले सकते हैं। किस्त पर एलईडी बल्ब लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को ताजा बिजली बिल की जमा करवाई गई रसीद दिखानी होगी।

इसके अलावा पहचान पत्र के तौर पर उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य वैध पहचान पत्र की फोटो कापी देनी होगी। उपभोक्ता अगर ताजे बिजली बिल की पेमेट रसीद नहीं दिखा सके तो उन्हें किस्तों पर बल्ब नहीं मिलेगा। उन्हें बल्ब लेने को नकद भुगतान करना होगा। अनिवार्य नहीं है बल्ब खरीदना- उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह एक स्वैच्छिक योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed