फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leave the strike and return to work, zip workers will find a way out: CM

हड़ताल छोड़ काम पर लौटें जिला परिषद कर्मचारी। -सीएम

Fri, 01 Jul 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leave the strike and return to work, zip workers will find a way out: CM
बगलामुखी मंदिर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को माता का चित्र भेंट करते बास्केटबॉल एसोसिएशन के प् - फोटो : Kangra
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों से हड़ताल छोड़ काम पर लौटने की अपील की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार उनके लिए रास्ता निकाल रही है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरवार को सड़क मार्ग से धर्मशाला से चंडीगढ़ जाते समय कुछ देर के लिए देहरा के हनुमान चौक में रुके। मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। मुख्यमंत्री ने विधायक होशियार सिंह और भाजपा मंडल में तालमेल की कमी को लेकर कहा कि यह मेरा निर्धारित कार्यक्रम नहीं है। जब देहरा हलके में निर्धारित कार्यक्रम होगा तो उस समय भाजपा मंडल भी होगा और होशियार सिंह भी होंगे। इस मौके पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री देहरा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह देहरा के लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।
विज्ञापन

सीएम ने बगलामुखी मंदिर में नवाया शीश
मुख्यमंत्री ने श्री बगलामुखी देवी माता के मंदिर में शीश नवाकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के प्रमुख आचार्य एवं ब्राह्मण वर्ग ने पूजा करवाई और उन्हें मां का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed