विधानसभा सत्रः मुकेश अग्निहोत्री ने नेता सदन जयराम ठाकुर पर कसा ये तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष को लेकर मुख्यमंत्री के विपक्ष के व्यवहार वाले बयान पर मुकेश ने कहा कि पहले दिन से नेता सदन सवाल कर रहे हैं कि कैसा व्यवहार करेंगे। विपक्ष के सदन में आचरण को देखने की बात कर रहे हैं। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे।
उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायकों को पिछली सरकार में बतौर विपक्ष निभाई भूमिका पर कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आप ने विपक्ष के तौर पर क्या परंपरा बनाई हैं। पूरा सत्र नहीं चलने देते थे, सदन में नारेबाजी होती थी और अध्यक्ष के आसन पर विधायक चढ़ जाते थे।
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक दल की तरफ से डॉ. बिंदल को अध्यक्ष पद पर विराजमान होने पर बधाई दी। उन्होंने सीएम के डॉ. बिंदल के अध्यक्ष पद पर बैठने से सत्तापक्ष में नजर आर रही कमी पर चुटकी ली।
अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए मुकेश बोले कि वे खुश हैं कि आप सही जगह बैठे हैं। इस पर सदन में फिर का ठहाका लगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे सदन के संचालन के काम में सबको साथ लेकर चलेंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि आप अब सबके हैं, पर सीएम की बातों में न आएं। अध्यक्ष से उम्मीद है कि वे विपक्ष की तरफ ध्यान देंगे।
बिंदल के सर्वसम्मति से चुने जाने पर जयराम ने दी बधाई
जब वे विद्यार्थी परिषद में थे, उस समय वे इनसे मिले थे। उनकी परेशानी से जूझ रहे लोगों की सेवा में रुचि थी और वे सेवाभाव के साथ काम करते थे और करते रहे हैं। सीएम ने कहा कि बिंदल के अध्यक्ष के आसन पर चले जाने से उनकी सदन में सत्तापक्ष को कमी महसूस हो रही है।
वे विपक्ष में थे तो बड़े जोशीले अंदाज में बात करते थे और सरकार में भी उनका योगदान अहम रहता था, लेकिन वे अब अध्यक्ष बने हैं तो उनका कार्य क्षेत्र बदल गया है।
बधाई देने पहुंचे वीरभद्र और जयराम
राजीव बिंदल के अध्यक्ष बनने के बाद उनको बधाई देने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री उनके कक्ष में पहुंचे। उसी समय मुख्यमंत्री जयराम भी आई गए।