फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leader of Opposition Jairam Thakur Said Sukhu Government is spending money to enhance its image

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- छवि चमकाने में पैसे खर्च कर रही सुक्खू सरकार

Mon, 29 Jul 2024 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अपनी छवि चमकाने के लिए सरकार के पैसे बर्बाद करना चाहते हैं। सरकार हर मंत्री के लिए दो लोगों को भर्ती करने को मंजूरी दे रही है। जो मंत्री की छवि चमकाएंगे।

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur Said Sukhu Government is spending money to enhance its image
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अब जनहित विरोधी रास्ते पर चल निकली है। मुख्यमंत्री अब अपनी छवि चमकाने के लिए सरकार के पैसे बर्बाद करना चाहते हैं। सरकार हर मंत्री के लिए दो लोगों को भर्ती करने को मंजूरी दे रही है। जो मंत्री की छवि चमकाएंगे। इतने बड़े सरकारी महकमे, सलाहकारों की फौज और सरकार की छवि बनाने के लिए रखी गई सेना के बाद भी सरकार की छवि चमक नहीं पा रही है। सरकार की छवि चमकाने के लिए काम करने की आवश्यकता है, झूठ फैलाने की नहीं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इलाज के लिए एक साल से अस्पताल का चक्कर काट रहे मरीज को सरकार की छवि चमकाने का लाभ कैसे मिल सकता है। बिस्तर पर लाचार पड़ा व्यक्ति का जीवन सरकार की चमकती छवि से नहीं, उनकी सहारा पेंशन से ही बदल सकती है, जिसे सरकार ने लंबे समय से रोक रखी है, क्या सरकार प्रदेश के गिने-चुने ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए पेंशन भी नहीं दे सकती है। जिससे उनकी जिंदगी थोड़ी आसान हो सके। छोटी-छोटी जांच के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। केएनएच में भर्ती मरीज़ को जांच के लिए आईजीएमसी तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। परीक्षा के परिणाम जारी करने के लिए प्रदेश के युवा एक साल से आयोग के गेट पर धरना दे रहे हैं और सुक्खू सरकार को अपने छवि की चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed