फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leader of Opposition Jairam Thakur addressed the public meeting in Sarkaghat

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- झूठी गारंटियां देने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जमाया हिमाचल में डेरा

Tue, 28 May 2024 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 May 2024 06:08 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को गारंटियां देने वाले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता फिर से हिमाचल में आने लगे हैं। सभी नेताओं के झूठी कसमों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Jairam Thakur addressed the public meeting in Sarkaghat
सरकाघाट में भाजपा की जनसभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के लोगों को गारंटियां देने वाले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता फिर से हिमाचल में आने लगे हैं। प्रदेश के लोग उन नेताओं का बहुत दिन से इंतजार कर रहे थे कि कब वह लोग आए और उनसे पूछ सकें कि ‘क्या हुआ तेरा वादा’? कांग्रेस के सभी नेता आम लोगों से कन्नी काट रहे हैं, क्योंकि वह लोग प्रदेश के लोगों से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं। आंखों में आंखें डालकर कसमें खाकर कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया, इस तरह के धोखेबाजी की उम्मीद किसी को नहीं थी, क्योंकि हिमाचल में इस तरह के झांसे की राजनीति कभी नहीं हुई। सभी नेताओं के झूठी कसमों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वह देखकर अभी भी यकीन नहीं होता कि किस दर्जे का झूठ लोगों ने हिमाचल के लोगों से बोला गया था। ठगी का आलम यह था कि उन्होंने न महिलाओं को छोड़ न युवाओं को, न किसानों को, न बागवानों को। यहां तक बुजुर्गों को भी झांसा देने से बाज नहीं आए। आज हिमकेयर से इलाज बंद है, बेसहारों को दी जा रही सहारा पेंशन बंद है। पुरानी भर्तियों के परिणाम नहीं जारी हो रहे हैं।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मेरी गारंटी है, लेकिन एक दिन में दो-दो कैबिनेट भी हुई, जिसमें नेताओं को कैबिनेट रैंक बांटे गए, लेकिन एक भी नौकरी नहीं मिली। नौकरी के नाम पर कैबिनेट में एक काम हुआ प्रदेश में लाखों नौकरियां देने वाले हमीरपुर आयोग को ही भंग कर दिया। जो लोग कहीं न कहीं लगे थे उन्हें भी कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने आठ-आठ महीने का वेतन दिए बिना ही निकाल दिया। इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती है। कोई नेत्री डेढ़ साल पहले कहती थी कि इसे लिख के ले लो, रिकॉर्ड कर लो अगर हम 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिलाओं को 15 सौ रुपए नहीं दिए तो फिर हम वोट मांगने भी नहीं आएंगे।  अब फिर आए है और वही झूठ का राग अलाप रहे हैं, लेकिन वह भूल गए कि अब उनके झूठ का पर्दाफ़ाश हो गया है, हाल ही में हुए आम विधानसभा चुनाव में ही कांग्रेस की गारंटियों को देश ने नकार दिया था। कांग्रेस याद रखे कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। कांग्रेस के अब किसी वादे पर प्रदेश के लोग यकीन नहीं करने वाले हैं। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब मुख्यमंत्री इस तरह से सफेद झूठ बोल रहे हैं जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वह अपने नेताओं के सामने मंच पर खुलेआम झूठ बोल रहे हैं कि हमने 1500 रुपए महिलाओं को दे दिया। अगर किन्नौर में बोलेंगे तो कहेंगे सिरमौर वालों को दे दिया और हमीरपुर में बोलेंगे तो कहेंगे कि लाहौल वालों को दे दिया हैं। मैं पूरे प्रदेश में गया, हजारों की सभा में लोगों से पूछा मुझे एक भी महिला नहीं मिली जिसने कहा हो कि मुझे सम्मान निधि मिल गई है। एक संवैधानिक पद पर बैठा आदमी इस तरह से झूठ बोल सकता है, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री को झूठ बोल के सत्ता चलाने की आदत से बाज आना चाहिए। कांग्रेस के इसी झूठ की वजह से इस बार वह चालीस भी नहीं पार कर रहे हैं और अपने वादे को पूरा करने वाले नरेंद्र मोदी को चार सौ से ज्यादा सीटों साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री रामदास अठावले, लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत, सरकाघाट विधायक दिलीप सिंह समेत स्थानीय नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। उन्होंने कंगना को भारी से भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed