फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lavender oil demand in International market lavender flower farming in chamba

Chamba News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी लैवेंडर तेल की मांग, किसान संजय ने 25 युवाओं को दिया रोजगार

Mon, 09 Jan 2023 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Jan 2023 11:23 AM IST
सार

किसान संजय जरयाल लैवेंडर फूलों की खेती कर क्षेत्र के 25 युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संजय जरयाल चंबा जिले में पर्पल रेवोल्यूशन लाने की चाह में अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

विज्ञापन
lavender oil demand in International market lavender flower farming in chamba
लैवेंडर की खेती करते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की मांग बढ़ गई है। इससे चुराह क्षेत्र के किसान खुश हैं। विदेश-देश से लैवेंडर तेल और फूलों की बढ़ती मांग को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया है। उत्तराखंड से दो लाख लैवेंडर फूलों की स्टिक की मांग को पूरा करने के लिए उन्हें जम्मू-कश्मीर से भी लैवेंडर फूल मंगवाने पड़े।

विज्ञापन


किसान संजय जरयाल लैवेंडर फूलों की खेती कर क्षेत्र के 25 युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संजय जरयाल चंबा जिले में पर्पल रेवोल्यूशन लाने की चाह में अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र का सेईकोठी इलाका लैवेंडर फूलों की खेती के लिए काफी उपयुक्त साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


लैवेंडर फूलों से तेल निकालने के बाद इसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जा रहा है। सेईकोठी निवासी संजय जरयाल ने बताया कि वह 15 वर्षों से लैवेंडर फूलों की खेती कर रहे हैं। लैंवेंडर की विशेषता यह है कि फूल, स्टिक समेत पौधे की भी बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली जानवरों के अलावा लावारिस मवेशी भी इन फूलों को न खाते हैं और न ही उजाड़ते हैं। लैवेंडर फूल से तैयार होने वाले तेल की देश-विदेश में काफी मांग हैं। लैवेंडर तेल बाजार में 15 हजार रुपये लीटर बिक रहा है। उन्होंने बगीचों के पास ही फूलों का तेल निकालने के लिए मशीनरी लगाई है। 


यह हैं लैवेंडर तेल के गुण
लैवेंडर तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका तेल आंतों की सूजन, दर्द और डायरिया में फायदेमंद होता है। यह खराब बैक्टीरिया को दूर करने और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। झड़ते बालों और बालों में जूं की समस्या का यह अचूक उपाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed