फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Laptop to 9700 toppers of himachal education Board Dharamshala

अब फीचर घटाकर सस्ते लैपटॉप खरीदने की तैयारी

Wed, 03 Jul 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Laptop to 9700 toppers of himachal education Board Dharamshala
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावियों को अब निम्न स्तर के लैपटॉप दिए जाने की तैयारी चल रही है। लैपटॉप के फीचर घटा दिए जाएंगे। ताकि, कम से कम बजट में मेधावियों को निपटा दिया जाए।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने पूर्व निर्धारित 18 करोड़ के बजट को बढ़ाने की जगह जुगत भिड़ाते हुए नए फीचरों की जगह पुराने फीचर लैपटॉप में डालने के लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को पत्र लिखा है। उधर, कॉरपोरेशन ने ओपन टेंडर से 23 करोड़ में 9700 लैपटॉप देने वाली दो कंपनियों का चयन किया है।
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये का बजट बढ़ने से निदेशालय के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। ऐसे में निदेशालय ने पत्र लिखकर नया रास्ता तलाशने की तैयारी की है। शिक्षा निदेशालय के पत्र पर कारपोरेशन ने मंथन शुरू कर दिया है। आईटी विशेषज्ञों और चयनित कंपनियों से अब इस बाबत बातचीत की जाएगी। एक सप्ताह के भीतर इस मामले पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन को पत्र लिखकर एमएस आफिस की जगह ओपन आफिस लैपटॉप में डालने को कहा है। एमएस आफिस की लाइसेंस फीस अधिक है। जबकि ओपन आफिस निशुल्क है। इसके अलावा विंडो में भी बदलाव करने को कहा है।


सूत्रों के अनुसार निदेशालय ने लैपटॉप की रैम, प्रोसेसर और कुछ पोर्ट भी कम करने को कहा है ताकि 18 करोड़ के बजट में 9700 लैपटॉप का इंतजाम हो जाए। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2018-19 में हुई परीक्षाओं में दसवीं और जमा दो कक्षा के 8800 और कॉलेजों के 900 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। साल 2018 में मेधावी विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप नहीं दे सकी थी। इस साल शुरू हुई प्रक्रिया भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed