फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   laparoscopic surgery will start in aiims from september

AIIMS Bilaspur: एम्स में सितंबर से शुरू होगी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, विभाग में छह विशेषज्ञ तैनात

Sun, 20 Aug 2023 10:39 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

एम्स बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में सितंबर से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए एम्स के ओबीजी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सेट स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
laparoscopic surgery will start in aiims from september
एम्स बिलासपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में सितंबर से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए एम्स के ओबीजी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सेट स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। विभाग में इस समय छह विशेषज्ञ तैनात हैं।

विज्ञापन


एम्स में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के 183 पद हैं। इनमें 50 सीनियर रेजिडेंट और 50 जूनियर रेजिडेंट के पद स्वीकृत हैं। जूनियर रेजिडेंट के सभी पद भरे हैं। सीनियर के 21 ही पद भरे गए हैं। बाकी पद खाली हैं। एम्स में गेस्ट्रोलॉजी को छोड़ सभी विभागों की ओपीडी शुरू कर दी गई है। इस कारण प्रदेश के लोगों को पीजीआई के चक्कर काटने से राहत मिली है।
विज्ञापन


अब सितंबर से ओबीजी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बताते चलें कि प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में करीब छह माह पहले प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग के लेबर रूम ने काम करना शुरू कर दिया था। इसमें स्त्री रोग से संबंधित नियमित और आपातकालीन सिजेरियन, कैंसर सर्जरी और सर्वाइकल कैंसर और अन्य घातक कैंसर की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विभाग में प्रसूति और स्त्री रोग अल्ट्रासाउंड भी किए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एम्स का प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग एक और कदम आगे बढ़ने जा रहा है। इसमें स्त्री रोग विभाग में जल्द ही लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

इसके लिए आधुनिक उपकरण एम्स पहुंच चुके हैं। विभाग इन्हें स्थापित कर रहा है। इसके अलावा कुछ माह में कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी शुरू करने की भी योजना है। इससे महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले कैंसर का पता लगाया जाता है और अत्याधुनिक तकनीक से सर्जरी से इलाज किया जाता है।

इसके अलावा जून तक एमनियोसेंटेसिस, जेनेटिक परीक्षण शुरू होने की संभावना है। इसमें गुणसूत्र की असमान्यताओं का पता लगाया जाता है। साथ ही इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू होगा। अभी यह तय नहीं है कि यह सब कब तक शुरू होगा और कब से यह सुविधा मिलेगी।


एम्स में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने के लिए लेप्रोस्कोपिक सेट स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। सितंबर से संस्थान में ओबीजी विभाग के मरीजों को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।- डॉ. दिनेश वर्मा, एमएस एम्स बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed