फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Landslide, Rocks fell from the hill on pedestrians, woman died, four injured in rampur shimla

Landslide Himachal: भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, चार लोग घायल

Fri, 12 Aug 2022 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर/चौपाल Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Aug 2022 07:46 PM IST
सार

प्रदेश में दरकते पहाड़ लोगों को काल का ग्रास बना रहे हैं। गुरुवार को आनी में दो मौतों के बाद रामपुर के किन्नू और चौपाल के कुजवी में भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Landslide, Rocks fell from the hill on pedestrians, woman died, four injured in rampur shimla
भूस्खलन की चपेट में आने से महिला जख्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में दरकते पहाड़ लोगों को काल का ग्रास बना रहे हैं। गुरुवार को आनी में दो मौतों के बाद रामपुर के किन्नू और चौपाल के कुजवी में भूस्खलन से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार को चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक रामपुर उपमंडल की दुर्गम किन्नू पंचायत में शुक्रवार सुबह पांच लोग रुन्पू गांव से किन्नू की ओर पैदल आ रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे जब वे रुन्पू पुल के नजदीक पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक चट्टानें खिसक गई। इससे पैदल चल रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। पहाड़ी से चट्टानें इतनी तेजी से दरकी की लोगों को बचाव का मौका तक नहीं मिला। हादसे में अनिता देवी (32) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गांव रुन्पू, डाकघर किन्नू, तहसील रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकिता (22) पत्नी देवराज, कायरव (3) पुत्र देवराज, सतनी देवी (72) पत्नी रुप सिंह और कालदासी (47) पत्नी सुनील कुमार निवासी रुन्पू घायल हो गए हैं। इसमें कालदासी की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 20,000 रुपये जबकि घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है।

विज्ञापन


वहीं  चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत माटल के गांव कुजवी में भी एक हादसा पेश आया है। यहां बीते रोज भूस्खलन होने से बगीचे की रखवाली कर रही महिला की दबने से मौत हो गई। जब शाम को महिला घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि जहां पर महिला बगीचे की रखवाली करने अक्सर बैठा करती थीं, वहां पर भूस्खलन हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सहायता से खुदाई शुरू की। इसी बीच मलबे से शुक्रवार सुबह महिला का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंकिता के तौर पर हुई है। यह परिवार जोगिंद्र सिंह के पास रहता था। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि बरसात के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से काफी नुकसान हुआ है और कई सड़कें भी अवरुद्ध हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed