{"_id":"5d306f0e8ebc3e6cee20af34","slug":"landslide-on-kalka-shimla-track-between-dharmapuri-and-jabli-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला ट्रैक पर फिर हुआ भूस्खलन, ऐसे टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला ट्रैक पर फिर हुआ भूस्खलन, ऐसे टला बड़ा हादसा
Thu, 18 Jul 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला रेल ट्रैक पर फिर से भूस्खलन हुआ है। इसके चलते करीब दो घंटे तक हिमालयन क्वीन और दो अन्य ट्रेनें फंसी रहीं। जानकारी के अनुसार कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर दोपहर बाद करीब 2 बजे धर्मपुर और जाबली स्टेशनों के बीच सूजी रेलवे क्वार्टर के पास भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
इसके चलते कालका से शिमला जा रही हिमालयन क्वीन ट्रेन संख्या 52455-अप को चालक ने समय रहते भूस्खलन वाली जगह से पीछे ही रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
ट्रैक बंद होने के चलते दो अन्य ट्रेनें 52456-डाऊन धर्मपुर और व डाऊन मिस पैसेंजर को सनवारा रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया। इस कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि, शाम करीब 4 बजे तक ट्रैक को ट्रेनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। रेलवे के यातायात निरीक्षक केवल प्रकाश का कहना है कि मार्ग को दो घंटे में बहाल कर लिया गया था।