फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide in Kullu Himachal two houses hit NDRF rescue operation Weather today

Himachal Landslide: कुल्लू में फिर भूस्खलन, चपेट में आए दो मकान, एक की मौत और तीन को बचाया; अभी कई लोग फंसे

Thu, 04 Sep 2025 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Sep 2025 08:51 AM IST
सार

कुल्लू जिला मुख्यालय के इनर अखाड़ा बाजार में मठ क्षेत्र से भूस्खलन में दो मकान आए हैं। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। लेकिन लगातार बारिश होने से राहत व बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
Landslide in Kullu Himachal two houses hit NDRF rescue operation Weather today
कुल्लू में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। तीन दिन के अंदर कुल्लू जिला मुख्यालय में भूस्खलन की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए। एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया। अभी भी छह लोग मलबे में दबे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। पिछले कल हुई घटना के दोनों शव भी अभी मलबे में दबे हुए हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कुल्लू में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टानें गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से इनर अखाड़ा बाजार में दो घरों में नुकसान हुआ। एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला रहा है। एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी घर के अंदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

आज चार, कल पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को पांच जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह सितंबर से भारी बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। नौ सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।


 

सितंबर के तीन दिनों में सामान्य से 534 फीसदी अधिक बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में सितंबर के तीन दिनों के दौरान सामान्य से 534 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। एक से तीन सितंबर तक प्रदेश में 104 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 16.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के अनुसार बिलासपुर, कुल्लू और सोलन जिला में 1000 फीसदी से अधिक बादल बरसे। बिलासपुर में सामान्य से 1004, कुल्लू में 1035, सोलन में 1005, चंबा में 385, हमीरपुर में 562, कांगड़ा में 139, किन्नौर में 340, लाहौल-स्पीति में 668, मंडी में 378, शिमला में 766, सिरमौर में 792 और ऊना में 543 फीसदी अधिक बारिश हुई।

उधर, मानसून सीजन के दौरान 20 जून से तीन सितंबर से प्रदेश में सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed