फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Landslide in Krishna Nagar of Shimla many houses including slaughter house destroyed

Shimla Landslide Video: नहीं रुक रही तबाही, अब कृष्णानगर में भूस्खलन; कई घर जमींदोज; आधा दर्जन लोग लापता

Tue, 15 Aug 2023 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Aug 2023 09:34 PM IST
सार

Shimla Landslide: शिमला के कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Landslide in Krishna Nagar of Shimla many houses including slaughter house destroyed
शिमला के कृष्णानगर में हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों से लगातार जारी रही बारिश ने तबाही मचा दी है। जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 58 लोगों की मौत गई। करीब 26 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 23, राजधानी शिमला में 16, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा, कुल्लू और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है। 

विज्ञापन

इस बीच शिमला के कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन में नगर निगम का इकलौता स्लॉटर हाउस भी जमींदोज हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बिट्टू कुमार के अनुसार दो लोग मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले ही यहां दरारें शुरू हो गई थीं। ऐसे में लोग अपना सामान भी निकल रहे थे।

विज्ञापन

प्रदेश में 857 सड़कें बंद, सैंकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर पड़े ठप
सूबे में चार नेशनल हाईवे और 857 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4285 बिजली ट्रांसफार्मर और 889 जलापूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 323 और शिमला 234 सड़कें बाधित हैं। मंडी जिले में 2610 और शिमला में 808 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। मंगलवार को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन को घुमारवीं के पनोह के पास भारी नुकसान हुआ है। फोरलेन एक तरफ से धंस गया है।

मानसून में अब तक 83 लोगों की मौत
राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान 24 जून से 14 अगस्त तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 304 घायल हुए हैं। अब तक 1442 घर ढह गए हैं। 8160 घरों को नुकसान पहुंचा है। 272 दुकानों व 2997 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून में अभी तक 7170.85 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। राज्य में भूस्खलन की 112 और अचानक बाढ़ की 58 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed