फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   land worth 1100 crore transfer to himachal govt by IAS rakesh kanwar

इस IAS ने भू-माफिया पर कसा शिकंजा, सरकार के नाम होगी 1100 करोड़ की जमीन

Sat, 06 Jan 2018 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 06 Jan 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
land worth 1100 crore transfer to himachal govt by IAS rakesh kanwar
जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता सोलन राकेश कंवर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले में गैर कृषकों को हस्तांतरित की गई सैकड़ों बीघा जमीन का खुलासा हुआ है। जिला समहर्ता सोलन ने ऐसे 99 मामलों में करीब 1900 बीघा जमीन प्रदेश सरकार को निहित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि भू-माफिया के विरुद्ध लिए गए निर्णय एवं राज्य में बेनामी सौदों तथा अन्य अवैध तरीकों से भूमि हथियाने के मामलों को रोकने की मुहिम रंग ला रही है।
विज्ञापन


सोलन में अप्रैल 2017 से 5 जनवरी 2018 के मध्य 1100 करोड़ की भूमि प्रदेश सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार सरकार की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी गैर कृषक व्यक्ति को कृषि योग्य भूमि हस्तांतरित नहीं की जा सकती है। इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 1100 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

99 मामलों में 1900 बीघा जमीन गैर कृषकों को हस्तांतरित करने का खुलासा

land worth 1100 crore transfer to himachal govt by IAS rakesh kanwar

जिला समाहर्ता की ओर से राज्य बनाम अशोक सेठी मामले में 111.15 बीघा, राज्य बनाम मैसर्ज ओप्टिमा कंस्ट्रक्शन मामले में 108.16 बीघा, राज्य बनाम देवी चंद मामले में 195.03 बीघा, राज्य बनाम कराना इंफ्रकोन प्राइवेट लिमिटेड मामले में 138.12 बीघा,

राज्य बनाम बृज अग्रवाल मामले में 103 बीघा, राज्य बनाम नोबल हाउस क्रिएशंस मामले में 150 बीघा, राज्य बनाम श्रेयांस पेपर मिल्स मामले में 103.19 बीघा, राज्य बनाम मैसर्ज हिमलैंड रियल एस्टेट मामले में 151.05 बीघा भूमि सरकार में निहित करने के आदेश जारी किए गए हैं। अन्य विभिन्न मामलों में भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि सरकार में निहित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed