{"_id":"5c612a33bdec2273a83ba415","slug":"land-transfer-for-central-university-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू के लिए भूमि ट्रांसफर, इस दिन होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू के लिए भूमि ट्रांसफर, इस दिन होगा शिलान्यास
Mon, 11 Feb 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक दशक से धर्मशाला में लंबित पड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की एक बार फिर आस जग गई है। केंद्रीय विवि के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर विवि का शिलान्यास 21 फरवरी को करेंगे। इसके लिए बाकायदा मंत्रालय से केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
धर्मशाला में केंद्रीय विवि के लिए करीब 305 हेक्टेयर भूमि चामुंडा के पास जदरांगल में चिन्हित की गई है। इसमें 25 हेक्टेयर भूमि विवि के नाम ट्रांसफर कर दी गई है, जबकि 280 हेक्टेयर भूमि को एफसीए की मंजूरी के लिए भेजा गया है। हालांकि, इससे पहले केंद्रीय मानव विकास मंत्रालय से विवि के शिलान्यास के लिए 26 फरवरी का समय मिला था, लेकिन अब इसमें फेरबदल कर 21 फरवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कार्यक्रम मिल गया है। केंद्रीय मंत्री 21 फरवरी को विवि का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
मोदी ने करना था शिलान्यास
धर्मशाला में 27 दिसंबर को हिमाचल सरकार की जन आभार रैली के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विवि के शिलान्यास का कार्यक्रम था, लेकिन सरकार ने जदरांगल की भूमि केंद्रीय विवि के नाम ट्रांसफर करने की बजाय इसे केंद्रीय मानव विकास मंत्रालय के नाम ही ट्रांसफर कर दिया था। ऐसे में तकनीकी खामियों के चलते विवि का शिलान्यास नहीं हो पाया।
11 स्कूल में 17 महाविद्यालय संचालित
केंद्रीय विवि का वर्तमान में तीन जगह पर अस्थाई परिसरों में संचालन किया जा रहा है। इसमें धर्मशाला, देहरा और शाहपुर में विवि 11 स्कूल में 17 कॉलेज चलाए जा रहे हैं। इसमें करीब 2000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा डॉ भीमराव अंबेडकर चेयर, ट्राइबल चेयर, बी-वॉक सहित संस्कृत भाषा भी सिखाई जा रही है।