फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land sinking Tutu, danger for three buildings including National Highway

Shimla News: टुटू में जमीन धंसी, नेशनल हाईवे समेत तीन भवनों का खतरा

Tue, 04 Jul 2023 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

शिमला के उपनगर टुटू के विजयनगर इलाके में फिर से जमीन धंसने लगी है। इससे शिमला-नालागढ़ नेशनल हाईवे समेत तीन भवनों को खतरा पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
Land sinking Tutu, danger for three buildings including National Highway
जमीन धंसने से एनएच सहित भवनों को खतरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर टुटू के विजयनगर इलाके में फिर से जमीन धंसने लगी है। इससे शिमला-नालागढ़ नेशनल हाईवे समेत तीन भवनों को खतरा पैदा हो गया है। बीते साल भी यहां जमीन धंसने के कारण निचली ओर स्थित नालागढ़ सड़क के किनारे खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते हफ्ते हुई भारी बारिश के बाद भलूनी निवास के पास फिर से जमीन धंसना शुरू हो गई है। करीब दो फीट तक जमीन धंस चुकी है। इससे कभी भी यहां भूस्खलन हो सकता है।

विज्ञापन


नगर निगम या जिला प्रशासन ने अभी तक राहतकार्य शुरू नहीं किया है। लोगों ने इसकी सूचना पूर्व पार्षद विवेक शर्मा को दी। मौके पर पहुंचे विवेक शर्मा ने बताया कि नगर निगम को पिछले साल भी यहां भूस्खलन रोकने के लिए प्रस्ताव बनाकर दिया था लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। यदि यहां तिरपाल न लगाया गया तो जमीन कभी भी धंस सकती है। इससे एनएच भी बंद होने का अंदेशा है। कहा कि कई भवन मालिक भी धंसती जमीन से डरे हुए हैं। इनके भवनों की नींव को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


मौके का किया जाएगा निरीक्षण : उमा कौशल
उपमहापौर उमा कौशल ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया जाएगा। नगर निगम जो भी राहतकार्य कर सकता है, वह शुरू किया जाएगा। इस मामले की अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed