रेललाइन: भूमि अधिग्रहण टीम सर्वेक्षण के लिए खतेड़ पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम प्रगति पर है। ट्रैक के लिए जंडौरी से धरोट गांव तक भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। बिलासपुर से बरमाणा तक भूमि सर्वेक्षण का काम जारी है। रेलवे की विशेष इकाई की टीम सर्वेक्षण का काम कर रही है। यह टीम अंतिम बिंदु खतेड़ तक पहुंच गई है। इस सर्वेक्षण कार्य में टीम रेललाइन के लिए लगाई गई बुर्जियों की जांच कर रही है। वध्यात के बाद नोग, बल्ली बिल्ला, बल्ली झलेड़, भराथु, बग्गड़ से होते हुए खतेड़ तक टीम ने सर्वेक्षण कार्य किया। वहीं अभी वर्तमान में टीम खतेड़ में काम कर रही है। इसके बाद रेल ट्रैक के लिए मैप बनेगा। आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल ने समीक्षा बैठक में बताया कि इसमें केवल 9.10 बीघा भूमि के अधिग्रहण का कार्य शेष रहा है। इस परियोजना के दूसरे अनुभाग के लिए 13 गांवों में भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है। इन गांवों में 21.17 बीघा भूमि के अधिग्रहण का शेष कार्य भी प्रगति पर है। जिसमें संबंधित लोगों से संपर्क करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर तक के 26 गांवों में एक्ट के अधीन भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाई को भी तेज गति प्रदान की जा रही है। बैठक में इस परियोजना से संबंधित वन अधिकार अधिनियम पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सदर रामेश्वर दास मौजूद रहे।