फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Land acquisition after notification for four lane projects in himachal

फोरलेन के लिए अधिसूचना जारी होते ही शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

Thu, 10 Jan 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition after notification for four lane projects in himachal

सरकार पिंजौर-बद्दी फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद निजी भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। सरकार प्रभावितों को सर्किल रेट पर ही भूमि का मुआवजा देगी, जबकि फोरलेन के लिए जमीन देने की एवज में प्रभावित सवा करोड़ रुपये प्रति बीघा मांग रहे हैं। बद्दी फोरलेन निर्माण के लिए अभी तक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण में सबसे बड़ी समस्या यही आ रही है कि कुछ प्रभावित जमीन का रेट सवा करोड़ प्रति बीघा रेट मांग रहे हैं, जबकि सरकार जमीन के इतना ज्यादा रेट देने में समर्थ नहीं है। बद्दी क्षेत्र में जमीन के सर्किल रेट 5 से 15 लाख प्रति बीघा तय है। सूत्रों के अनुसार अब सरकार ने जिला सोलन के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जार करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। 
विज्ञापन


हरियाणा की जानी है 70 फीसदी जमीन
पिंजौर-बद्दी फोरलेन में हरियाणा और हिमाचल की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस फोरलेन के निर्माण में हरियाणा की 70 फीसदी जमीन जानी है। इसमें हरियाणा की सरकारी जमीन जा रही है। इसके अलावा शेष हिमाचल की जमीन जानी है और इसमें निजी भूमि ज्यादा है। हिमाचल के भूमि मालिक ही जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से अधिक मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed