भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच ने किया प्रदर्शन, मांगा चार गुना मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:45 PM IST
सार
भूमि अधिग्रहण प्रभावितों और किसानों की समस्याओं को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच ने तपोवन विधानसभा सत्र के चौथे दिन सरकार के खिलाफ रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह से दाड़ी मेला ग्राउंड में ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मांगों को लेकर तपोवन स्थित जोरावर स्टेडियम तक पदयात्रा निकाली तथा अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला