{"_id":"d933653af7798261d734d506e7e67b20","slug":"lakkar-bazar-school-student-anjali-will-participate-in-republic-day-parade-at-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की गणतंत्र परेड में दिखेगी शिमला की अंजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की गणतंत्र परेड में दिखेगी शिमला की अंजली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Jan 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार (कन्या) की जमा दो कक्षा की छात्रा अंजली सहित अन्य चार वालंटियर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार स्कूल की इस छात्रा के साथ ही घणाहट्टी स्कूल से सोनू, ठियोग स्कूल से प्रवीण और भूमति से मनोज का भी राष्ट्रीय स्तर की गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयन हुआ है। ये पांचों वालंटियर राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र समारोह में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
विज्ञापन
मंडी में हुए राज्य स्तरीय शिविर में से दस वालंटियर स्वयंसेवकों का चयन सिक्कर राजस्थान के कैंप के लिए चयन हुआ था। वहां पर प्रदेश के दस चुनिंदा वालंटियर में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन पांच स्वयंसेवकों को आरडी के लिए चुनका गया।
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र प्रभा, और लक्कड़ बाजार स्कूल की प्रधानाचार्य डा. गीता रानी ने इन पांचों एनएसएस स्वयं सेवियों को शुभकामनाएं दी हैं।