फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lakhs theft in Mahakal of Nerchowk and Radha-Krishna temple in Chamba amid curfew

कर्फ्यू के बीच नेरचौक के महाकाल और चंबा के राधा-कृष्ण मंदिर में लाखों की चोरी, शातिर सीसीटीवी में कैद

Fri, 24 Jul 2020 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक/ चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक/ चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Lakhs theft in Mahakal of Nerchowk and Radha-Krishna temple in Chamba amid curfew
चोरी के आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

रात को कर्फ्यू के बीच हिमाचल के मंडी के नेरचौक और चंबा के राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में शातिर हजारों की नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। शातिरों ने नेरचौक के मुख्य बाजार की राणा मार्केट स्थित महाकाल शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर में रखे दानपात्र को उठा कर चोर साथ लगते खेतों में ले गए। इसे तोड़कर लाखों की नकदी और चांदी के आभूषण ले उड़े।

विज्ञापन


राणा मार्केट के मालिक गंगवीर राणा ने बल्ह थाना में शिकायत दी है कि गुरुवार रात को चोरों ने महाकाल मंदिर से करीब एक क्विंटल वजन के दानपात्र को चोरी कर लिया। उसे तोड़ कर करीब एक लाख की नकदी और करीब एक लाख रुपये के चांदी के आभूषणों को चुरा लिया। एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पास मंदिर में चोरी की शिकायत आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोरी में संलिप्त लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मंदिर के पास मार्केट की दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वारदात की फुटेज मिली है। इसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। इधर, चंबा के राधा कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में रात को चोरों ने चांदी की बांसुरी और दान पात्र पर साफ कर दिया। मंदिर के सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण शातिरों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मंदिर परिसर में जाकर एएसआई विक्रम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। मंदिर में चोरी होने की पता उस समय चला जब शुक्रवार को सुबह के समय पुजारी मंदिर में पूजा करने को पहुंचा। मंदिर परिसर में रखा दानपात्र टूटा हुआ था। कृष्ण भगवान की मूर्ति से चांदी की बांसुरी भी गायब थी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि जुलाहकड़ी में मंदिर से चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।


महाकाल मंदिर से 50 मीटर दूर है पुलिस की गुमटी
 महाकाल शिव मंदिर नेरचौक बाजार के मुख्य चौक में सड़क के साथ बना है। करीब 50 मीटर दूरी पर पुलिस की गुमटी बनी है। चारों तरफ लाइटें और गुमटी में लगे कैमरों के बाद भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed