{"_id":"665ee8ad255ac1c347056ea1","slug":"lahaul-spiti-assembly-seat-by-election-congress-candidate-anuradha-rana-wins-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lahaul Spiti Assembly Seat By Election: लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul Spiti Assembly Seat By Election: लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा जीतीं
Tue, 04 Jun 2024 03:43 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, लाहौल स्पीति/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, लाहौल स्पीति/कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:43 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को जीत मिली है। यहां उन्होंने आजाद प्रत्याशी रामलाल मारकंडा को हराया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा/आजाद प्रत्याशी डॉक्टर रामलाल मारकंडा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा को 9414 मत मिले हैं। वहीं, आजाद प्रत्याशी डॉक्टर रामलाल मारकंडा को 7454 मत मिले हैं। भाजपा के रवि ठाकुर को 3049 वोट मिले हैं। वहीं, नोटा में 76 मत पड़े हैं।
'नहीं चली मोदी लहर'
दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 80 फीसदी मत पड़े थे, लेकिन इस बार मोदी की लहर यहां पर नहीं दिखी। इस बार यहां के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा के पक्ष में मतदान किया। टशीगंग में कुल 62 मतदाता हैं। इसमें से 25 वोट कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा और भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को 9 जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रामलाल मारकंडा को 14 वोट मिले। पहले टशीगंग के लोगों ने लोक निर्माण विभाग में रोजगार न मिलने पर मतदान करने से मना कर दिया था, लेकिन चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद उन्होंने मतदान करने में हामी भरी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अनुराधा राणा को लीड दी है।
दूसरे स्थान पर रहे आजाद प्रत्याशी रामलाल मारकंडा
विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में एक वोट नोटा को पड़ा है। स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा के पक्ष में लोगों ने दिल खोलकर मतदान किया है। वहीं, लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र से अनुराधा को 6,701 में से 3,750 मत देकर 1,902 वोटों का लीड दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर को 1,700 और निर्दलीय रामलाल को 1,251 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
पहले आजाद प्रत्याशी रामलाल मारकंडा ने बनाई थी बढ़त
लाहौल से निर्दलीय उम्मीदवार डाॅ. रामलाल 118 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा से बढ़त बनाए हुए थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद पोस्टल बैलेट की गिनती होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा 2,015 वोटों से जीत गईं।