फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   LadengeCoronaSe: Divyang Rajesh Sahotra serving people without taking leave for one year

#LadengeCoronaSe: एक साल से बिना छुट्टी लिए लोगों की सेवा में जुटे दिव्यांग राजेश सहोत्रा

Tue, 11 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 May 2021 05:00 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य केंद्र के अधीन पड़ते गांवों में कोरोना के काफी केस आए और कई स्थानों को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है। राजेश सहोत्रा अपनी टीम के साथ लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे और लोगों को घर-द्वार दवाइयां पहुंचाते रहे। 

विज्ञापन
LadengeCoronaSe: Divyang Rajesh Sahotra serving people without taking leave for one year
राजेश सहोत्रा मिसाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्यांग होने के बावजूद कोरोना काल में राजेश सहोत्रा मिसाल पेश कर रहे हैं। राजेश सहोत्रा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिन्ना (नागनी) में बतौर स्वास्थ्य कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। एक तरफ सरकार ने दिव्यांग कर्मचारियों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान कार्य पर नहीं जाने की छूट दे रखी है। बावजूद राजेश सहोत्रा संकट की इस घड़ी में कोरोना संक्रमित लोगों के बीच ड्यूटी दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य केंद्र के अधीन पड़ते गांवों में कोरोना के काफी केस आए और कई स्थानों को कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


राजेश सहोत्रा अपनी टीम के साथ लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे और लोगों को घर-द्वार दवाइयां पहुंचाते रहे। राजेश सहोत्रा वर्तमान में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नूरपुर के प्रधान भी हैं। संकट के इस दौर में वह स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ लोगों को मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। राजेश सहोत्रा कर्मचारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। चाहे रक्तदान हो या कोई भी दूसरा सामाजिक कार्य हो, वह हमेशा अग्रिम पंक्ति में नजर आते हैं। राजेश सहोत्रा ने बताया कि पिछले साल से जब से कोरोना का प्रकोप आया है, उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली। उन्हें जो भी कार्य सौंपा और जहां भी ड्यूटी लगाई। वे पीछे नहीं हटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed