{"_id":"60dcabed43600a6f96735370","slug":"lack-of-covid-vaccine-in-himachal-due-to-less-supply-from-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से सप्लाई कम आने से हिमाचल में कोविड वैक्सीन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से सप्लाई कम आने से हिमाचल में कोविड वैक्सीन की कमी
Thu, 01 Jul 2021 10:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:16 AM IST
सार
सरकार का मानना है कि युवाओं में वैक्सीन लगाने में होड़ मच गई है। 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोरोना टीका(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्र से सप्लाई कम आने के कारण हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन की कमी चल रही है। इसके चलते सरकार ने एक सप्ताह तक 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगानी बंद की है। अभी स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की तीन लाख डोज हैं। यह सिर्फ 45 साल से अधिक आयु और विशेष श्रेणी के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश में 18 से 44 साल तक के करीब 9 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोगों को डोज लगाने से वैक्सीन की कमी हो गई है।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि युवाओं में वैक्सीन लगाने में होड़ मच गई है। 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश में 21 जून से केंद्र सरकार की ओर से सभी वर्गों के लोगों को वैक्सीन लगाने को लेकर वैक्सीन मुहैया करवाई जा रही है। इसके तहत 18 से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। करीब 806 सेंटरों में वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि एक सप्ताह बाद शेड्यूल बदला जाएगा। अभी 45 साल व इससे ज्यादा अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन