फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kushal gets the command of NPS University Employees Union for the second time

कुशाल दूसरी बार बने एनपीएस कर्मचारी संघ इकाई के अध्यक्ष

Wed, 17 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kushal gets the command of NPS University Employees Union for the second time
एचपीयू में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी। - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। न्यू पेंशन स्कीम विवि कर्मचारी संघ की बुधवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ के जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विश्वविद्यालय खंड के पुनर्गठन को लेकर चर्चा के बाद कुशाल चंद ठाकुर को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मनमोहन सिंह पठानिया को महासचिव, जगदीश ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुशल देव लगवाल को कोषाध्यक्ष, ललित कुमार को संगठन सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में चेतराम बंसल, मंजीत आनंद, एलआर धान्टा व कुलदीप कुमार का नाम जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया गया।
विज्ञापन

नित्यानंद शदाट राज्य उपाध्यक्ष, नारायण हिमराल जिला शिमला महासचिव, धीरज कपूर कोषाध्यक्ष, विजय ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चेतराम बंसल मुख्य प्रवक्ता, एलआर धान्टा, कुलदीप कुमार, मोहन लाल महेंद्र ठाकुर, चांदी राम ने सदन को संबोधित किया। कुशाल शर्मा ने कहा कि 21 नवंबर को जिला शिमला तथा 28 नवंबर को राज्य स्तरीय बैठक कांगड़ा में आयोजित होगी। 10 से 14 दिसंबर तक धर्मशाला में सरकार को कर्मचारियों से किया वादा याद दिलवाने को रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed