फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kupvi Twin Sister Molestation Case, Ponta Police arrest businessman.

जुड़वा बच्चियों ने बताई आपबीती, पढ़ाई करवाने के बहाने कैसे होती थी दरिंदगी

Mon, 27 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 27 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kupvi Twin Sister Molestation Case, Ponta Police arrest businessman.

व्यवसायी परिवार गरीब परिवार की जुड़वा बच्चियों को पढ़ाई के लिए अपने साथ ले गया। मगर इसके बाद से दोनों पर आए दिन दरिंदगी होती रही। शिमला के कुपवी इलाके की रहने वाली इन दो नाबालिग बहनों के खुलासे से पुलिस भी हैरान हैं।

विज्ञापन


नाबालिग जुड़वा बहनों ने एक एक कर अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। उन्होंने बताया कि उनसे बाल मजदूरी करवाने और मारपीट के अलावा छेड़छाड़ भी होती थी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती नाबालिग बच्ची के बयान पर पांवटा के व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। व्यवसायी की पत्नी फरार बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शिमला के कुपवी इलाके के एक परिवार की दो जुड़वां बेटियों को व्यवसायी परिवार पढ़ाई करवाने की बात कहकर पांवटा लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सी गलती पर नाबालिग को बेरहमी से पीटा

Kupvi Twin Sister Molestation Case, Ponta Police arrest businessman.

दोनों से घर का काम करवाया जाता था। जरा सी गलती पर मारपीट की जाती रही। पिछले हफ्ते व्यवसायी की पत्नी ने एक बच्ची की पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। यहां से देहरादून ले जाना पड़ा।

हालत गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। पांवटा पुलिस के आईओ नोखराम की टीम शिमला पहुंची। एक बच्ची के बयान लिए गए। परतें खुलने लगीं। उसने कहा कि आरोपी महिला का पति छेड़छाड़ भी करता था।

उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि मामले में एक पीडि़त बच्ची के बयान दर्ज किए हैं। पांवटा के व्यवसायी विजय भल्ला के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा-8 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

जांच के दायरे में अस्पताल, स्कूल का रिकॉर्ड खंगालेंगे

Kupvi Twin Sister Molestation Case, Ponta Police arrest businessman.

जुड़वा बहनों से बाल मजदूरी करवाने और मारपीट मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने रविवार को पांवटा में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि पीडि़त बच्चियों के पिता से भी पूछताछ होगी। अब तक एक बच्ची के बयान दर्ज हुए हैं।

एक बयान देने की स्थिति में नहीं है। बच्ची ने बयान में कहा है कि अकेले में व्यवसायी छेड़छाड़ करता था। व्यवसायी के बेटे अच्छा व्यवहार करते थे। उन अस्पतालों का रिकॉर्ड लिया जाएगा, जहां बच्ची का उपचार हुआ था। बच्ची पांवटा के समीप बेहड़ेवाला स्कूल में पढ़ती थी। एडमिशन हुई थी, इन्हें स्कूल भेजते भी थे या नहीं? इसकी जांच होगी।

पुलिस पर दबाव के प्रयास
यह मामला हाई प्रोफाइल होता जा रहा है। पुलिस पर दबाव बनाने के भी प्रयास हो रहे हैं। बाहरी राज्यों तक से सिफारिशें पहुंच रही हैं। पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। एसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच होगी।

पीडि़त लड़कियों के पिता से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि पता चले कि किस भरोसे पर मासूम जुड़वा बच्चियों को व्यवसायी परिवार के पास छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed