फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu will get medical college on priority, will get modern medical facilities

Kullu News: प्राथमिकता पर कुल्लू को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Fri, 09 Jun 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह बात शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने अपने कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण करने के दौरान कही।

विज्ञापन
Kullu will get medical college on priority, will get modern medical facilities
कुल्लू में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार राज्यों के दूरदराज क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह बात शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने अपने कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण करने के दौरान कही। कर्नल शांडिल ने कहा कि कुल्लू जिले को प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल काॅलेज मिलेगा।

विज्ञापन


भविष्य में जहां भी मेडिकल काॅलेज बनेगा तो उसमें कुल्लू का पहला नाम होगा। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसका मकसद क्षेत्रीय अस्पताल पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मदर एंड चाइल्ड केयर खंड में शीघ्र ही चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। मदर एंड चाइल्ड केयर खंड में चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के पदों के सृजन का मामला आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। कहा कि एयर एंबुलेंस आरंभ करने की संभावनाएं तलाशी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed