फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Not only flour, expiry pulses are also being given in govt rashan depots

कुल्लू: आटा ही नहीं, एक्सपायरी दालें भी दी जा रही डिपुओं में

Tue, 15 Jun 2021 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,उदयपुर/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क,उदयपुर/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 10:36 PM IST
सार

पहले आटा और अब खराब दालों के वितरण को लेकर लाहौल के लोग उग्र हो गए हैं। लाहौल आलू उत्पादक संघ के उपाध्यक्ष मंगल चंद ठाकुर ने भी इन दालों को सोशल मीडिया में वायरल कर इसे लाहौल के लोगों के स्वास्थ्य के साथ धोखा बताया है।

विज्ञापन
Kullu: Not only flour, expiry pulses are also being given in govt rashan depots
एक्सपायरी तिथि की दालें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकटकाल में सरकारी डिपुओं में जनता की सेहत से खिलवाड़ जारी है। आटे के बाद अब सरेआम लोगों को एक्सपायर तिथि की दालें बांटी जा रही हैं। मामला सामने आने के बाद एसडीएस केलांग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। एक्सपायरी डेट की दालें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं।  पहले आटा और अब खराब दालों के वितरण को लेकर लाहौल के लोग उग्र हो गए हैं।

विज्ञापन


लाहौल आलू उत्पादक संघ के उपाध्यक्ष मंगल चंद ठाकुर ने भी इन दालों को सोशल मीडिया में वायरल कर इसे लाहौल के लोगों के स्वास्थ्य के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जो प्रति किलो वाले दालों के पैकेट दिए जा रहे हैं, उसमें दालों की पैकिंग तिथि 2020 दर्शाई गई है। साथ ही इसकी वैद्यता अवधि पैकिंग के बाद छह माह बताई है, जो नवंबर या दिसंबर 2020 में ही खत्म हो गई है। यह किसकी लापरवाही से हो रहा है, इसकी सरकार को जांच करने की जरूरत है। एसडीएम केलांग राजेश भंडारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


आटे के मामले में लोगों को मूर्ख बना रहा विभाग : मंगल चंद
 आटे की एक्सपायरी तिथि का मामला उठने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसकी गुणवत्ता को लेकर सर्टिफिकेट जारी किया है। एलपीएस के उपाध्यक्ष मंगल चंद ठाकुर ने कहा कि लाहौल को आटा किसी और कंपनी का आ रहा और विभाग के अधिकारी किसी दूसरी कंपनी के आटे के सैंपल की रिपोर्ट दे रहे हैं। विभाग भी लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed