Kullu-Manali NH: फिर बनेगा पंडोह से कुल्लू-मनाली हाईवे, खतरनाक स्पॉट पर बनेंगे फ्लाईओवर, 2 महीने में बनेगी DPR
किरतपुर-मनाली हाईवे को पंडोह से लेकर कुल्लू-मनाली तक फिर दुरुस्त करने के लिए दो महीने के भीतर डीपीआर तैयार की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किरतपुर-मनाली हाईवे को पंडोह से लेकर कुल्लू-मनाली तक फिर दुरुस्त किया जाएगा। केंद्र सरकार ने स्थायी समाधान की कवायद शुरू कर दी है। दो महीने के भीतर डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने कुल्लू में डेरा डाल दिया है। इसके लिए बजौरा में कार्यालय खोला गया है।
कंपनी डीपीआर में आईआईटी रुड़की और मंडी की ओर से किए सर्वे रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को शामिल करेगी। इसमें पंडोह-कुल्लू से मनाली के बीच आने वाले पांच प्वाइंटों में फ्लाईओवर तथा ब्यास के किनारे आरसीसी की दीवार लगाने सहित कई सुझाव शामिल हैं। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि पंडोह और कुल्लू से मनाली हाईवे-तीन पर बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित जगहों पर स्थायी समाधान होगा। इसकी डीपीआर अगले दो माह में तैयार होगी।
मंडी के पंडोह के आसपास ब्यास के कारण हो रहे भूमि कटाव और भूस्खलन का अब स्थायी समाधान होगा। इसके अलावा कुल्लू-मनाली के बीच आलूगाउंड, रायसन, बिंदु ढांक, पतलीकूहल के पास 14 मील तथा 18 मील भी संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां पर केंद्र सरकार आईआईटी की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार करेगी।
समाधान होने से प्रभावित नहीं होगा पर्यटन कारोबार
पंडोह और कुल्लू-मनाली के बीच ब्यास के रौद्र रूप तथा भूस्खलन से बार-बार प्रभावित हो रहे हाईवे पर अब पर्यटन कारोबार प्रभावित नहीं होगा। साथ ही कुल्लू, मनाली, सैंज, बंजार और मणिकर्ण के अलावा लाहौल घाटी के हजारों किसान-बागवानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।