हिमाचल प्रदेश: ओवरलोड बस नाले में लुढ़की, एक की मौत, 48 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के साथ लगती लगघाटी के कुंगीनाला में ओवरलोड निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 48 यात्री हादसे में घायल हुए हैं। दो लोगों की हालत नाजुक है। एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
इसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। निजी बस शांगल से कुल्लू की तरफ आ रही थी। इसी दौरान कुंगीनाला के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नाले में लुढ़क गई। 42 सीटर बस में 50 से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था।
हादसे की सूचना के बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और पीएचसी भुट़्टी लाया गया।
प्राथमिक उपचार करने के बाद भुट्टी से सभी घायलों को भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू शिफ्ट किया गया है। हादसे में मृतक की पहचान 43 वर्षीय चोबे राम पुत्र सीता राम निवासी ग्रामंग लगवैली के रूप में हुई है। उनकी मौत बस के नीचे आने से हुई है।
हादसे की सूचना के बाद डीसी कुल्लू यूनुस भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि मृतक यात्री के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 40 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है, जबकि घायलों को भी लगभग ढाई लाख रुपये दिए गए हैं।
यूनुस ने बताया कि सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उधर, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
घायलों के नाम
पिंकी देवी (23) निवासी शालंग, आशा (21) निवासी ग्रामंग, रमेश (18) निवासी पनकुटी, योगराज (30) निवासी संगोचक, सेस राम (24) निवासी डुंखन, बालक राम (30) निवासी झकरेल, मथुरा देवी (23) निवासी डुंखन, निरत राम (26) निवासी कालंग, केवल राम (18)निवासी झकरेल, हीमू राम निवासी कालंग, हरीश कालंग, टेक चंद (34) निवासी तियूनं, सूरत राम (48)निवासी तियूंन, श्याम लाल (43) निवासी तियूंन, शेर सिंह (33) निवासी तियूंन प्रदीप सिंह (41) निवासी रूजग, रंजना (19) निवासी हलाण, रामू (55) निवासी कालंग, टेक चंद (30) निवासी कालंग, मोहर सिंह(55) निवासी पिछला ग्रामंग, फतेह सिंह (54) पिछला ग्रामंग, महेंद्र सिंह (28) निवासी समालंग, कौशल्य देवी (32) निवासी कालंग, मथुरा देवी (30), हीरावंतू (30) निवासी शमाद, लाल कृष्ण (33) निवासी पाला सेरी, प्रवीन (9) निवासी पाला सेरी, लच्छी राम (61) निवासी डुंखन, लक्ष्मी (11) निवासी पाला सेरी, रोशन लाल, पवन लाल (39) निवासी लाईधारंग, नरेश (26) निवासी मशगा, शेर सिंह (48) निवासी संगोचक, नीता देवी (32) निवासी डुंखन, निर्मला (23) निवासी डुंखन, हीरामणि (32) निवासी कालंग, शेर सिंह (38) निवासी शालंग, गोरखू राम (45) निवासी पिछला ग्रामंग, रोशन लाल (46) निवासी ग्रामंग, प्रीतम सिंह (20) निवासी झकरेल, जयवंती (20) निवासी डुंखन, गीता देवी (19) निवासी संगोचक, ममता (19) निवासी कालंग, हेमंत ठाकुर (10) निवासी कालंग, राहुल ठाकुर (14) निवासी जिंदी, अनीता ठाकुर (23) निवासी दोघरी, लव्या (05) निवासी कालंग तथा बालक राम (55) निवासी कालंग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.