फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kullu fire case, devta warns minister karan singh.

गांववालों का हाल जानने पहुंचे थे मंत्रीजी, देवता ने दी चेतावनी

Tue, 17 Nov 2015 12:00 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
kullu fire case, devta warns minister karan singh.

हिमाचल के कुल्लू के कोटला गांव में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह को देवताओं के क्रोध का भी सामना करना पड़ा। बाली चौकी में देव खेल के माध्यम से देवता के गूर ने आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह से दो टूक शब्दों में कहा कि अठारह करडू की सौ में देव परंपराओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को तत्काल रोका जाए।

विज्ञापन


ढालपुर मैदान देवी देवताओं का है। लेकिन हालत ऐसी हो गई है कि यहां देवी देवताओं को स्थान तक नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तो मैंने अपने पर ली है, अगर सुधार नहीं हुआ तो और उग्र तांडव को तैयार रहें। वहीं मंत्री कर्ण सिंह ने आश्वासन दिया कि देव परंपराओं से किसी प्रकार छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। यही नहीं, मंत्री को देवताओं के लिए स्थानीय लोगों के सवालों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सृष्टि के रचनाकार है बड़ा छमाहूं
देवता बड़ा छमाहूं को सृष्टि का रचनाकार माना जाता है। ओम शब्द से प्रकट हुए हैं। छमाहूं का अर्थ है छह जमा मूंह यानी छह समूहों का एक देवता। 6 समूह में ब्रह्मा, विष्णु महेश, आदी, शक्ति, शेष नाग शामिल हैं। ये अनंत देवता सृष्टि की रचना करते हैं और इनके बिना सृष्टि अधूरी है। देव इतिहास के मुताबिक जब महा प्रलय आई थी तो उसके बाद सृष्टि की पुन: रचना के लिए देव बड़ा छमाहूं ने अवतार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राख के ढेर में बदला सैंज घाटी का सबसे बड़ा गांव

kullu fire case, devta warns minister karan singh.

सैंज घाटी का सबसे बड़ा गांव कोटला राख के ढेर में बदल गया है। आग ने न घर छोड़े न देवी-देवताओं के मंदिर। गांव के पांच देवी-देवताओं के मंदिरों की संपत्ति जल गई है। अकेले बड़ा छमाहूं देवता की कोठी ही एक करोड़ की थी। इसका निर्माण देवदार के 500 पेड़ों से किया गया था। इसके अलावा कोठी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर राख हो चुकी है।

धामणी छमाहूं का मंदिर, देवता भूहणी का मंदिर, धामणी छमाहूं का भंडार, देवता बड़ा छमाहूं के करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी इस अग्निकांड में जल गए हैं। इसके अलावा प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट में पूरे गांव में 50 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

देवताओं की कितनी संपति जली, नहीं पता

kullu fire case, devta warns minister karan singh.

उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया की प्रारंभिक जांच में जो आंकलन हुआ है, उसके अनुसार गांव को हुआ नुकसान ही 50 करोड़ से अधिक हो जाएगा। देवताओं की संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि मंदिरों की संपत्ति के बारे में अभी कारदारों और हरियानों से पूछा जाएगा। लेकिन अभी पूरा गांव शोक में है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से गांव में 50 टेंट लगा दिए गए हैं। खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से 30-30 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed