फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu dussehra Jaleb, maheshwar singh ride in palaki

शाही अंदाज में निकली जलेब, पालकी में सवार हुए महेश्वर

Wed, 12 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 12 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Kullu dussehra Jaleb, maheshwar singh ride in palaki

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दूसरे दिन ढोल-नगाड़ों की थाप पर भगवान नर सिंह की जलेब शाही अंदाज में निकाली गई। ढोल, नगाड़े, नरसिगों और करनालों की स्वर लहरियों से ढालपुर मैदान गूंज उठा। रघुनाथ के अस्थायी शिविर से निकली जलेब उत्सव में आए लोगों का आकर्षण का केंद्र रही। जलेब में अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। महाराजा कोठी के देवताओं ने भी जलेब की शोभा बढ़ाई। 

विज्ञापन


शाही जलेब में सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज-धजकर चली। राजा की चानणी से जलेब शुरू हुई और अस्पताल रोड से होती हुई राजा की चानणी के पास ही समाप्त हुई। पीज के देवता जमदग्नि ऋषि, खल्याणी के देवता पंचवीर, जौंगा के देवता हुरंग नारायण, जौंगा के देवता महावीर, कमांद के देवता वीरकैला, लोट के गढ़पति वीरकैला ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। सभी देवता राजा की पालकी के साथ चले। 

विज्ञापन

महेश्वर के पालकी में सवार होने पर उठ चुके हैं सवाल

Kullu dussehra Jaleb, maheshwar singh ride in palaki

मान्यता है कि भगवान नर सिंह पूरे क्षेत्र की परिक्रमा कर सुरक्षा की कार बांधते हैं। गौर रहे कि दशहरा उत्सव के दूसरे दिन से भगवान रघुनाथ की जलेब निकालने की परंपरा है। राजा को पालकी में बिठाया जाता है। इसमें सैंज, आनी और महाराजा आदि क्षेत्रों के देवता शामिल होते हैं। 

दशहरा उत्सव में आए विदेशी मेहमानों ने भी जलेब का आनंद लिया। अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि जलेब की पुरातन परंपरा का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जा रहा है। 

दशहरा उत्सव में देवताओं के साथ पालकी में बैठने को लेकर विवाद होने के बाद भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुछ समय पूर्व कहा था कि राजशाही का अंत बहुत पहले हो गया है। कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने पलटवार कर कहा था कि वह सिर्फ परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed