फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kullu dussehra Guinness World Records will include Kullvi Natti of 12 thousand womens

बनेगा गिनीज रिकॉर्ड, एक साथ नृत्य करेंगी 12 हजार महिलाएं

Thu, 13 Aug 2015 01:47 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
kullu dussehra Guinness World Records will include Kullvi Natti of 12 thousand womens

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना चुका प्राइड ऑफ कुल्लू का लोकनृत्य इस बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए दावेदारी करेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। इस बार इस नृत्य में जिले की 12 हजार महिलाओं के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा कुल्लू की महिलाओं के लिए विशेष रूप से फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें केवल कुल्लू की महिलाएं ही भाग ले पाएंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कारदार संघ के साथ बैठक में तय किया गया है कि इस बार देवी-देवताओं को बैठने के लिए लकड़ी के पटड़े दिए जाएंगे। पुराने बने स्थान हटाए जा रहे हैं। देवी-देवताओं की पवित्रता बनी रहे, इसके लिए यह कदम उठाए गए हैं। कहा कि लोकल व्यंजनों के लिए विशेष मार्केट बनाई जाएगी, जहां कुल्लू के लोकल व्यंजन ही बनेंगे। इसके अलावा दशहरा शुरू होने से पहले ही ढालपुर और आसपास के क्षेत्रों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

लिम्का बुक के लिए होगी वाद्य यंत्रों की दावेदारी

kullu dussehra Guinness World Records will include Kullvi Natti of 12 thousand womens

पूरे ढालपुर मैदान को सीवरेज सुविधा से जोड़ दिया गया है। डीसी ने कहा कि प्राइड ऑफ कुल्लू और फैशन शो के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 22 से 28 अक्तूबर तक होगा।

राकेश कंवर ने कहा कि इस बार देवी-देवताओं के वाद्य यंत्रों की भी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके लिए कारदार संघ से बात हो चुकी है। इस आयोजन में सभी देवी-देवताओं के बजंत्री भाग लेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि एक साथ इतने वाद्य यंत्रों की प्रतियोगिता के आयोजन पर इसकी दावेदारी लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाने के लिए की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed