फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Deepa Dasmunshi said – Now you can take membership of Congress from mobile app too

कुल्लू: दीपा दासमुंशी बोलीं- मोबाइल एप से भी ले सकेंगे अब कांग्रेस की सदस्यता

Mon, 07 Mar 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 07:01 PM IST
सार

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी ने कहा कि फार्म के जरिये कांग्रेस का सदस्य अभियान 31 मार्च को खत्म होगा। इसके अलावा डिजिटल के तौर रूप में कांग्रेस मेंबरशिप एप से भी सदस्यता ली जा सकेगी। 

विज्ञापन
Kullu: Deepa Dasmunshi said – Now you can take membership of Congress from mobile app too
कांग्रेस की चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी ने पत्रकार वार्ता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

फार्म भरने के जरिये चल रहा कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियता अब डिजिटल तरीके से भी होगा। इसके लिए कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए वोटर आईडी का नंबर डालना होगा। यह बात सोमवार को कुल्लू में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि फार्म के जरिये कांग्रेस का सदस्य अभियान 31 मार्च को खत्म होगा। इसके अलावा डिजिटल के तौर रूप में कांग्रेस मेंबरशिप एप से भी सदस्यता ली जा सकेगी। इसमें वोटर आईडी नंबर डालने के साथ फोटो का भी मिलान होना चाहिए, ताकि फर्जी सदस्यता नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इसे पारदर्शिता भी बनी रहेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उप चुनाव में पहली बार कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की हैै।

विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने पर भी भाजपा जीती है और आगामी विस चुनावों में भी कांग्रेस एक जुटता के साथ लड़ेगी। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपलब्धियों और नाम के साथ लड़ा जाएगा। वहीं बजट को लेकर राठौर ने कहा कि यह भाजपा का चुनावी बजट है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रूपये का कर्ज है। ऐसे में बजट में की घोषणाओं के लिए पैसा कहां से आएगा। सरकार के पास कर्मचारियों के तनख्वाह देने के लिए भी पैसे नहीं है। इस मौके पर विधायक सुंदर ठाकुर, सह चुनाव प्रभारी शमीम रैना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर, हरिचंद शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, राजेश शानू मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपादास मुंशी ने कहा कि देश में एआईसीसी के अलावा कोई और संगठन है। इसमें कांग्रेस के अलग-अलग विंग है। जिसमें क एनएसयूआई, युकां, महिला कांग्रेस तथ सेवादल आदि शामिल है। एक सवाल के जवाब में दीपा दास मुंशी ने कहा कि ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान और संस्था के बारे में उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुछ संगठन बनाए होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed