जरूर पढ़ें, रघुनाथ मूर्ति चोरी मामले में अब नया पेंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ की मूर्ति चोरी मामले में सीजेएम कोर्ट कुल्लू में मुख्य आरोपी नर बहादुर के नाम का अरेस्ट वारंट जारी किया है। साथ ही कुल्लू पुलिस को इस मामले में गृह मंत्रालय की मदद लेने के लिए भी कहा है। रघुनाथ मूर्ति चोरी का आरोपी नर बहादुर नेपाल का रहने वाला है और चोरी के बाद वहां फरार हो गया है। कुल्लू पुलिस चाहते हुए भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है क्योंकि उनके सामने भारत-नेपाल प्रत्यर्पण संधि आड़े आ रही है। अब कोर्ट ने एक रास्ता साफ कर दिया है। इसकी पुष्टि एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने की है।
बता दें कि करीब 63 दिन पहले आरोपी ने मंदिर से भगवान रघुनाथ, नरसिंह, शालीग्राम, हनुमान और गणपति की मूर्तियां चोरी कर ली थीं। हालांकि, मूर्तियां तो पुलिस ने बरामद कर ली थीं लेकिन आरोपी नर बहादुर नेपाल भाग गया था। इस कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अब कोर्ट ने सीजेएम कोर्ट कुल्लू ने नर बहादुर के नाम अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है जिसे जिला पुलिस ने अपने हेड क्वार्टर को भेज दिया है।
गृह मंत्रालय भारत सरकार का सहयोग लिया जाए: कोर्ट
कोर्ट ने आदेश कहा है कि आरोपी नर बहादुर की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार का सहयोग लिया जाए जिसके लिए पुलिस ने अब प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्योंकि चोरी का मामला नर बहादुर में कुल्लू में दर्ज है। लेकिन संधि न होने के कारण उसे भारत नहीं लाया जा सका है। एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि कोर्ट ने नर बहादुर को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया हुआ है जिसमें कहा गया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की मदद आरोपी को गिरफ्तार करने में ली जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में हेड र्क्वाटर को वारंट भेज दिया गया है।
अधिष्ठता देव भगवान रघुनाथ मंदिर में चोरी के मामले को लेकर प्रदेश सरकार भी गंभीर है। सीएम वीरभद्र सिंह अपने कुल्लू दौरे के दौरान मंदिर में हो रही चोरियों को देखते हुए मंदिर को ट्रस्ट बनाने की बात कर चुके है। उन्होंने कहा था कि भगवान किसी की निजी संपति नहीं है। रघुनाथ करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हुए है। इस लिए मंदिर को ट्रस्ट बनाने पर गौर किया जाएगा।