फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep singh rathore gave slogan for angry congressman to return Homecoming

नाराज कांग्रेसियों की घर वापसी के लिए कुलदीप राठौर ने दिया ये नारा

Sat, 02 Feb 2019 06:08 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
kuldeep singh rathore gave slogan for angry congressman to return Homecoming

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नाराज होकर पार्टी छोड़कर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए ‘आ अब लौट चलें’ नारा दिया है। उन्होंने कहा है कि बिना शर्त लौटने वालों का दिल से स्वागत है।

विज्ञापन


जिन नेताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा या काम किया है, उनकी घर वापसी पार्टी की अनुशासन समिति की संस्तुति पर गुण और दोष के आधार पर होगी। अनुशासन समिति की दूसरी बैठक 10 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी।  
विज्ञापन


राठौर शनिवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले 3 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस सत्ता में आई तो लाएंगे ‘न्यूनतम आय गारंटी योजना’ 

kuldeep singh rathore gave slogan for angry congressman to return Homecoming

इस बैठक में वह खुद और प्रदेेश प्रभारी रजनी पाटिल भी उपस्थित रहेंगी। पार्टी के फ्रंटल संगठनों-विभागों की बैठक भी 3 फरवरी को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। चुनाव समिति की बैठक 3 फरवरी को दोपहर बाद 4 बजे बुलाई है।

चुनाव प्रचार समिति की बैठक 4 फरवरी को बुलाई गई है। बैठक में प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। तय होगा कि कहां कितनी चुनावी रैलियां होंगी।

राहुल गांधी सहित अन्य केंद्रीय नेताओं की कहां-कहां रैलियां होनी हैं। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को पार्टी पदों से नवाजा जाएगा। कांग्रेस सत्ता पर आने के बाद ‘न्यूनतम आय गारंटी योजना’ को लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed