फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over national law university students protest

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों की समस्याएं निपटाए सरकार : राठौर

Sun, 22 Sep 2019 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बालीचौकी (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बालीचौकी (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over national law university students protest
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में चल रहे छात्र आंदोलन को समाप्त करवाने और विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द निपटारा करने की सरकार से मांग की है। छात्रों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार और विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। आंदोलनरत छात्र बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, जिसमें होस्टल, खाने पीने की बेहतर सुविधा की मांग प्रमुख है। 

विज्ञापन


राठौर ने एक हफ्ते से चल रहे लॉ छात्रों के आंदोलन पर प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा  है कि ऐसा लगता है कि उसे इस आंदोलन की कोई चिंता ही नहीं है। प्रशासन को विश्वविद्यालय बंद करने के फरमान की जगह छात्रों की समस्याओं को सुनकर उसके निदान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए थे।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि प्रदेश की पहली लॉ यूनिवर्सिटी में प्रदेश के ही नहीं, देश के छात्र कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। करोड़ों की लागत से बनी यह यूनिवर्सिटी प्रदेश को केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार की देन है। वर्तमान में इस विश्वविद्यालय की उपेक्षा सहन नहीं की जा सकती। अगर प्रशासन कोई समाधान नहीं कर रहा तो सरकार को तुरंत कोई कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें : राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरें। दोनों चुनाव क्षेत्र कांग्रेस के गढ़ रहे हैं।

इसलिए हमें दोनों क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना है। राठौर ने शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के सभी पार्टी नेताओं को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। कहा कि किसी भी स्तर पर पार्टी के आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। दोनों ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि बूथ कमेटियों का जल्द गठन करें। इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें। 

राठौर ने कहा कि वह स्वयं दोनों चुनाव क्षेत्रों पर पूरी नजर रखेंगे। पर्यवेक्षक भी उन्हें हर रोज अपनी गोपनीय रिपोर्ट देंगे। पार्टी प्रत्याशी का चयन जल्द किया जाएगा। जिसे भी हाईकमान टिकट देगा, उसके लिए सभी को काम करना होगा।

चुनाव में बेहतर और निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद कांग्रेस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपेगी। वह जल्द इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू कर सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जल्द चुनाव प्रचार समिति का गठन कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अतिरिक्त केंद्रीय नेताओं की चुनावी जनसभाएं तय होंगी।

हर घर से एक युवा को नहीं मिला रोजगार : युकां
युवा कांग्रेस आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर सरकार की जनविरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। यह बात बालीचौकी में रविवार को प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर व सराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेतराम ठाकुर ने कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने प्रदेश के हर घर से एक युवा को रोजगार देने का वादा किया था।

लेकिन वर्तमान में रोजगार देना तो दूर, सचिवालय में बाहरी लोगों को रोजगार देकर हिमाचली युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। मंदी के इस दौर में इन्वेस्टर मीट पर भी सवाल उठाए।  चेतराम ठाकुर ने कहा कि वे अभी तक सरकार व सीएम की कार्यशैली को परख रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री का सराज के विकास को लेकर नजरिया चिंताजनक है।


उन्होंने कहा सीएम के होते हुए सराज में लोग अभी भी बसों, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने सराज के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास की भी मांग की। इस अवसर पर सराज कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष टेक सिंह चौहान व राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed