{"_id":"5c94df01bdec22143c034f4a","slug":"kuldeep-rathore-statement-over-himachal-bjp-leaders-on-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार देख चुनाव लड़ने से कतराने लगे भाजपा नेता: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार देख चुनाव लड़ने से कतराने लगे भाजपा नेता: राठौर
Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Mar 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि लोक सभा चुनाव में चारों सीटों पर हार देखकर भाजपा नेता चुनाव लड़ने से कतराने लगे हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दमदार तरीके से उतरेगी और चारों सीटों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
चुनाव में भाजपा की जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी। राठौर ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। इस हार को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को अपना गढ़ मानती रही है और इस क्षेत्र से शांता कुमार जैसे दिग्गज नेता आज भाजपा टिकट से खड़े होने से कतराने लगे हैं। कांगड़ा ही नहीं बल्कि प्रदेश की तीन अन्य सीटों में भी भाजपा नेता मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हैं। राठौर ने कहा कि कांग्रेस चारों सीटों में अपने दमदार प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन