फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep rathore statement over cm jairam in shimla

चुनावों में मिली जीत से अति उत्साहित न हों सीएम: राठौर

Thu, 06 Jun 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over cm jairam in shimla
फाइल फोटो

हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान की निंदा की है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनाव परिणामों से अति उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


चुनाव में जीत-हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदेश के लोगों के जनमत का कांग्रेस पूरा सम्मान करती है। कांग्रेस चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं। राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के मुंह छिपाने की बात कही है।
विज्ञापन


इस पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही लोगों के बीच रहती है। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। आजादी से पहले और आजादी के बाद उसने देश सेवा को अपना धर्म माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण रहा है कि एक लंबे समय तक उसे देश की सेवा करने का लोगों ने मौका दिया। उन्होंने कहा कि भले ही आज कांग्रेस देश का चुनाव हारी है पर वो अपने दायित्वों से न तो पहले कभी पीछे हटी है और न आगे हटेगी। मोदी शासन से पूर्व देश में कांग्रेस ने लगातार 10 सालों तक शासन किया।


इस दौरान कभी भी अपने विरोधियों को न तो अपमानित किया और न ही बेबुनियाद आरोप लगाए। कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास पर जोर देने की आवश्यकता है। कहा कि कांग्रेस पर बेबुनियाद बयानबाजी छोड़ मुख्यमंत्री अपने कुनबे को संभालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed