फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kuldeep Rathore said that If action is not taken against the accused, there will be agitation in the entire state

कुलदीप राठौर बोले- आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में होंगे आंदोलन

Mon, 06 Sep 2021 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 06:55 PM IST
सार

आक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हमारा नेता कैसा हो, जगजीवन पाल जैसा हो नारों से राजनीतिक माहौल गरमा दिया।

विज्ञापन
Kuldeep Rathore said that If action is not taken against the accused, there will be agitation in the entire state
कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक जगजीवन पाल से हुई थप्पड़ की घटना को लेकर सुलह विस के भवारना में हिमाचल कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली। कहा गया कि पूर्व विधायक जगजीवन पाल से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। आक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हमारा नेता कैसा हो, जगजीवन पाल जैसा हो नारों से राजनीतिक माहौल गरमा दिया। कांग्रेस की रैली को देख पुलिस बल भी मौजूद रहा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार को खनन, भू और ट्रांसफर माफिया चला रहा है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ जो गुंडागर्दी हुई है, वह गलत है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो सरकार बदलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जगजीवन पाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें टिकट भाजपा या विस अध्यक्ष ने नहीं देना है। मेडिकल जगजीवन पाल का नहीं, बल्कि उन्हें थप्पड़ मारने वाले गुंडों को होना चाहिए। राठौर ने कहा कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किए जाएंगे। आरोपी गिरफ्तार होने चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने विस अध्यक्ष के खिलाफ भी नारेबाजी की और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। हालांकि, कांग्रेस थाने का घेराव भी करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन


आक्रोश रैली में पूर्व विधायक जगजीवन पाल, यादविंद्र गोमा, किशोरी लाल, पवन काजल, चंद्र कुमार, जगदीश सिपहिया, केवल सिंह पठानिया, अरुण राणा, अजय महाजन, सीताराम सैनी, दीपक शर्मा, संजय रत्न, गोकुल बुटेल, भवानी पठानिया, सुरिंद्र मनकोटिया मौजूद रहे। पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि उन पर हमला विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की शह पर हुआ है, जबकि पुलिस वहां तमाशा देखती रही। उनके लोगों को रोक लिया, जबकि हमला करने वाले वहां खुलेआम घूम रहे थे। उन्होंने विस अध्यक्ष से पूछा कि कि उन्हें मंत्री पद से क्यों हटाया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed