{"_id":"06d520405e61dccb850e6bd936b6a98c","slug":"kufri-national-highway-blocked-after-heavy-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से हाईवे, राजधानी से कटा ऊपरी शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से हाईवे, राजधानी से कटा ऊपरी शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिल्सक्वीन शिमला में हुए ताजा हिमपात से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के बाद कुफरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बंद हो गया। इससे अपर शिमला राजधानी से कट गया है। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी के करीब 100 से अधिक रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह बर्फबारी शुरू हो गई। इससे कुफरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बंद हो गया। सड़क पर बर्फ की परत जमने से गाड़ियां स्किड हुईं जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण कुफरी से आगे ठियोग, रामपुर, रोहड़ू और चौपाल रूटों पर बसें रवाना नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
नारकंडा में सड़क पर फिसलन होने के कारण बसों की आवाजाही बंद रही। रोहड़ू रूट पर खड़ापत्थर और चौपाल रूट पर खिड़की में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की सूचना है।
विज्ञापन
सड़कें बंद होने के कारण ऊपरी शिमला के लिए वैकल्पिक मार्गों से बसें रवाना की गईं। रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर वाया मशोबरा बसें रवाना की गईं।
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने कहा कि बर्फबारी के कारण शिमला डिविजन में एचआरटीसी के सौ से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं। रामपुर और रोहड़ू के लिए वैकल्पिक मार्गों से बसें रवाना की जा रही है।
शहर के लोकल रूट भी प्रभावित- बर्फबारी के कारण शनिवार को शहर के लोकल रूटों पर भी बसों की आवाजाही प्रभावित हुई। विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, संजौली रूट पर जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्नोफॉल से हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार- बर्फबारी के बाद हिल्सक्वीन में वीक एंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ आया है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शनिवार को सैलानियों ने रिज मैदान और मालरोड पर बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार में भी तेजी आई है। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में तेजी आई है। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक राजधानी के छराबड़ा और कुफरी का रुख कर रहे हैं।