फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KP choudhery will be igmc new principal.

डा. केपी चौधरी को आईजीएमसी प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार

Sun, 28 Feb 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Feb 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
KP choudhery will be igmc new principal.

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के वाइस प्रिंसिपल डा. केपी चौधरी को प्रिंसिपल पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 29 फरवरी को डा. केपी चौधरी को अतिरिक्त कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इन आदेशों के जारी होने के साथ ही वर्तमान प्रिंसिपल डा. एसएस कौशल के निदेशक चिकित्सा शिक्षा का पद संभालने को लेकर की जा रही ना-नुकर समाप्त हो गई है। डा. एसएस कौशल को अब निदेशक का पद संभालना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जुलाई 2016 में डा. कौशल की सेवानिवृत्ति है। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने भी बीते दिनों कहा कि निदेशक चिकित्सा शिक्षा के पद के किसी अन्य की तैनाती का विचार है। लेकिन शनिवार को जारी हुए आदेशों ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान निदेशक चिकित्सा अधीक्षक जयश्री 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। राज्य सरकार ने इन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का पद ऑफर किया है। बीते रोज 15 मेडिकल ऑफिसरों को असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद पर तैनाती देने के बाद शनिवार को पांच एसोसिएट प्रोफेसरों को बतौर प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति दे दी है।


आईजीएमसी से डा. अंजू प्रताप, डा. बलवीर वर्मा, डा. आरएस जोबटा और टांडा से डा. आरके मोटे और डा. केके शर्मा को डा. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन में नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed