फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gudiya rape case cbi takes voice sample of accused

गुड़िया रेप केस: जैदी समेत नौ पुलिस वालों से लिए जाएंगे ये सैंपल

Sat, 24 Feb 2018 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 24 Feb 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
kotkhai gudiya rape case cbi takes voice sample of accused

गुड़िया रेप मर्डर केस के आरोपी सूरज की पुलिस अभिरक्षा में हत्या मामले में गिरफ्तार सभी 9 पुलिस अधिकारियों के वॉयस सैंपल पहली मार्च को लिए जाएंगे। सभी आरोपियों ने सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान इसके लिए हामी भर दी है।

विज्ञापन


साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत एक मार्च तक बढ़ा दी है। अभी तक आरोपी वॉयर सैंपल देने से इनकार कर रहे थे। अब उनके सैंपल देने की हामी भरने के बाद मामले में अहम मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, सूरज हत्याकांड की जांच के दौरान सीबीआई ने सभी अफसरों के फोन सीज किए थे। बताया जाता है कि इनमें से कुछ फोन में कॉल रिकार्डिंग की सुविधा थी।

सीबीआई ने इनमें दर्ज रिकार्डिंग के अलावा डिलीट की गई रिकार्डिंग भी रिकवर कर ली थी, लेकिन उनका मिलान आरोपियों से करने को वॉयस सैंपल नहीं मिल रहा था।

सूत्रों का कहना है कि अब वॉयस सैंपल से उन रिकॉर्डिंग की आवाजों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद सीबीआई इस तकनीकी साक्ष्य को भी कोर्ट में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 जुलाई को मिली थी गुड़िया की लाश

kotkhai gudiya rape case cbi takes voice sample of accused

पिछले साल 4 जुलाई को कोटखाई के महासू क्षेत्र से लापता हुई गुड़िया की लाश 6 जुलाई की सुबह दांदी जंगल में मिली थी। मामले की जांच को प्रदेश पुलिस ने तत्कालीन आईजी दक्षिण रेंज जहूर जैदी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया था।

टीम ने गुड़िया रेप और मर्डर मामले में सूरज समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान सूरज की कोटखाई में पुलिस लॉकअप में हत्या हो गई थी और इसका आरोप गुड़िया मामले के दूसरे आरोपी राजू पर लगा था।

जब सीबीआई ने जांच शुरू की तो हत्या व षड्यंत्र रचने के आरोप में जैदी समेत नौ पुलिस वाले गिरफ्तार हो गए। 29 अगस्त को आठ पुलिस वालों की गिरफ्तारी की, जबकि डीडब्ल्यू नेगी की 16 नवंबर को गिरफ्तारी हुई। तब से सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed