फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI raid at many places

गुड़िया मामले में गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी

Mon, 16 Apr 2018 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 16 Apr 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI raid at many places
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

बहुचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद रविवार को सीबीआई ने आरोपियों की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

विज्ञापन


यह छापेमारी गिरफ्तार आरोपी से दिल्ली में घंटों कड़ी पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर की गई है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने जिन संदिग्धों को शुरू से अपने रडार पर रखा था, उनकी जल्द गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सीबीआई को अभी भी एक चरानी की तलाश है, जो इस मामले के खुलासे में अहम कड़ी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

इस रिपोर्ट से मिली मदद

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI raid at many places

दरअसल, पिछले साल 23 जुलाई से चल रही सीबीआई जांच की रफ्तार पर लगातार सवाल उठ रहे थे। हाईकोर्ट कई बार जांच टीम को फटकार लगा चुका है, लेकिन टीम वैज्ञानिक आधार वाली छानबीन को अपनी ही रफ्तार से करने में जुटी रही।

टीम ने पूछताछ और मुखबिरों की सूचना के आधार पर घटना की कहानी तो पता कर ली, लेकिन बिना वैज्ञानिक आधार, सबूतों के आरोपियों पर वह हाथ डालने से बचती रही।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाह रही है कि पहले उसके हाथ हर वह पुख्ता सबूत लग जाए, जिससे कोर्ट में आरोपी का बचना संभव न हो। इसी काम को पूरा करने में उसकी कई टीमें लगी हुई हैं।

हाल ही में टीम को डेंचर और मोबाइल लोकेशन की रिपोर्ट मिली थी, जिसमें आरोपी चिह्नित करने में काफी मदद मिली। इन्हीं रिपोर्टों को फिर से अंतिम जांच के लिए भेजा गया था, जिसके बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

गुड़िया मामले में गिरफ्तार शख्स का नाम जानने में जुटे रहे लोग

kotkhai gudiya gangrape and murder case CBI raid at many places

गुड़िया मामले में सीबीआई ने आखिर किसे गिरफ्तार किया है, यह जानने के लिए लोग रविवार को दिन भर अपने स्तर पर जुट गए हैं। महासू और बानकुफर के आसपास इसी शख्स का पता करने में लोग दिनभर एक-दूसरे से पूछते रहे।

कोटखाई में गुड़िया मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में लोग असली दोषियों के नाम जानने को बेताब हैं। शुरुआती विरोध और फिर पुलिस, सिट व क्राइम ब्रांच के बाद सीबीआई की जांच की अपडेट लोग लगातार लेते रहे हैं। अब जबकि सीबीआई ने नौ महीने की जांच के बाद पहली गिरफ्तारी की है तो लोगों की आरोपी को जानने की बेताबी और बढ़ गई है।

गुड़िया मामले में हिमाचल पुलिस की ओर से पूर्व में आरोपी बनाए गए राजू व सुभाष इन दिनों बागवान के बगीचे में सेब पर एंटी हेलनेट डालकर मजदूरी कर रहे हैं।

पुलिस ने पूछताछ के लिए जिन्हें पहले हिरासत में ले रखा था, वे भी अब अपने घरों में हैं। पहले से ग्रामीणों के शक के दायरे में रहे कई स्थानीय लोग भी गांव में ही पाए गए। ऐसे में लोग एक-दूसरे को पूछते नजर आए कि फिर सीबीआई ने आखिरकार किसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed