गुड़िया केस में लापरवाही पर गिरी गाज, IG, SP, ASP हटाए, SIT टीम भी बदली
गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड मामले में लापरवाही बरतने पर बुधवार देर रात प्रदेश सरकार ने कई आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया है।
इसमें एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी को शिमला से हटाकर एसपी विजिलेंस का प्रभार दिया गया है। नेगी पर गुड़िया प्रकरण जांच के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे थे।
पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की हत्या के बाद सरकार ने उनका तबादला किया है। इसके साथ ही आईजी दक्षिणी रेंज जहूर जैदी को भी हटा दिया है। आईजी जैदी को पुलिस वेलफेयर का प्रभार सौंपा गया है।
शिमला एसपी का प्रभारी सौम्या सांबशिवन को
आईजी दक्षिणी रेंज का कार्यभार अजय कुमार यादव को सौंपा गया है। वहीं शिमला एसपी का प्रभारी सौम्या सांबशिवन को बनाया गया है। जबकि किन्नौर के एसपी रोहित मालपानी को सिरमौर का कार्यभार सौंपा गया है।
वहीं किन्नौर के एसपी का कार्यभार गुरदेव शर्मा को सौंपा गया है। एसआईटी टीम के एएसपी भजन नेगी को भी मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही सारी एसआईटी टीम को बदल दिया गया है।