फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kolkata Doctor Case Health services closed for 24 hours tomorrow in govt and private hospitals of HP

Kolkata Doctor Case: हिमाचल के सरकारी और निजी अस्पतालों में कल 24 घंटे बंद रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 16 Aug 2024 08:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 08:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को डॉक्टर सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टर पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में विरोध जता रहे हैं।

 

विज्ञापन
Kolkata Doctor Case Health services closed for 24 hours tomorrow in govt and private hospitals of HP
आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेंगी। डॉक्टर शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, आपात सेवाएं सुचारु रहेंगी। गंभीर मामले आने के बाद ही डॉक्टर को बुलाया जा सकता है। प्रदेशभर के सभी डॉक्टर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि अस्पतालों में आपात सेवाएं सुचारु रहेंगी। ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन




बारिश में निकाला कैंडल मार्च
आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च भी निकाला। भारी बारिश के बावजूद इस कैंडल मार्च में सैकड़ों की तादाद में डॉक्टर शामिल हुए। महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले पर चिकित्सक अपना विरोध जता रहे हैं। शाम पांच बजे के करीब इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज (आईजीएमसी) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शेरे पंजाब से डीसी दफ्तर तक कैंडल मार्च निकाला। आईजीएमसी आरडीए अध्यक्ष डॉ. हरि मोहन शर्मा और डॉ. शिखिन ने बताया कि जब तक दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है, तब तक वह चुप नही बैठेंगे। 
विज्ञापन



 

भाजपा महिला मोर्चा ऊना ने निकाला कैंडल मार्च
भाजपा महिला मोर्चा ऊना के पदाधिकारी ने कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ किए गए कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और आत्मिक शांति के लिए शांतिपूर्ण तरीके से ऊना शहर में महिलाओं ने हाथ में कैंडल लेकर कैंडल मार्च किया और इस कृत्य की केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई करके न्याय दिलाने की मांग की है।

 

किन्नौर में भी प्रदर्शन, दो मिनट का रखा मौन
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन किन्नौर ने शुक्रवार को अस्पताल में आपातकालीन बैठक की। बैठक में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर मामले पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सनम नेगी ने की। अस्पताल के 60 डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर सुरक्षा की मांग की।उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन से क्षेत्र के मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आम दिनों की तरह मरीजों का उपचार किया जाएगा। गांव के अस्पताल, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सांगला, पूह और भाबानगर अस्पताल में भी सामान्य की तरह डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। डॉक्टर सिर्फ काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. आवेश नेगी, डॉ. विक्रम नेगी, डॉ. अविनाश नेगी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. भारतेंदु, डॉ. शीतल, डॉ. प्रभा, डॉ. आदित्य, डॉ. रिद्धि, डॉ.साक्षी, डॉ.करण , डॉ. लिजा नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में भी चिकित्सकों ने प्रकट किया रोष
रामपुर के खनेरी अस्पताल में शुक्रवार को चिकित्सकों ने कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर पर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान चिकित्सकों ने रोष प्रकट किया। डाॅ. संदीप ने कहा कि कोलकाता में हुए दुष्कर्म को लेकर खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आम दिनों की तरह मरीजों का उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed