{"_id":"64ff164e85510d8b000fc30b","slug":"kolar-s-ranjeet-singh-increased-the-prestige-of-police-won-bronze-medal-in-national-shooting-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोलर के रणजीत ने बढ़ाया पुलिस का मान, राष्ट्रीय शूटिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोलर के रणजीत ने बढ़ाया पुलिस का मान, राष्ट्रीय शूटिंग में जीता कांस्य पदक
Mon, 11 Sep 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Sep 2023 07:00 PM IST
सार
सिरमौर जिले के कोलर गांव निवासी रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पुलिस का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
एएसआई रणजीत सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कोलर गांव निवासी रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पुलिस का मान बढ़ाया है। रणजीत सिंह वर्तमान में रोहड़ू में सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) के पद तैनात हैं। मध्यप्रदेश के मऊ में 1 से 10 सितंबर तक आयोजित शूटिंग स्पर्धा में एएसआई रणजीत सिंह ने 0.22 राइफल की 50 मीटर में 3 पोजीशन इवेंट में कांस्य पद पर निशाना साधा।
विज्ञापन
एएसआई रणजीत ने बताया कि 2005 से वह हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑल इंडिया चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2022 में फागू में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। कुछ दिन पहले पुलिस शूटिंग रेंज नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल जीता। हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग एसोसिएशन और शूटिंग क्लब ने एएसआई रणजीत को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन